फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Verdict: फैसले के बाद ब्रज में शांतिपूर्ण माहौल, पल-पल की खबर लेते रहे अफसर 

Sat, 09 Nov 2019 05:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते पुलिस के आला अफसर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आगरा समेत पड़ोसियों जिलों में शांतिपूर्ण माहौल है। हालांकि एहतियात के तौर पर मंडल के सभी जिलों में पुलिस प्रशासन ने हर स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
आगरा में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल और आगरा किला पर सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। ताज में अंदर सीआईएसएफ तैनात है। दो घेरे पुलिस ने बनाए हैं। किले में तीनों घेरे पुलिस के रहेंगे। पर्यटन पुलिस को खास तौर से अलर्ट किया गया है। वहीं हर वीकंड की तरह इस शनिवार को भी ताजमहल पर सैलानियों का सैलाब उमड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। तीनों जोन में सुरक्षाकर्मियों को सतर्क और सजग रहते हुए संदिग्ध पर पूरी निगाह रखते हुए कार्रवाई की निर्देश दिए हैं। अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी विशेष चौकसी बरती जा रही है। हालांकि मंदिरों में प्रतिदिन की तरह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 

4 of 6
मथुरा रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर आगरा कैंट, राजामंडी, मथुरा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों की संख्या व ट्रेनों के गुजरने की संख्या को देखते हुए मथुरा जंक्शन को अतिसंवेदनशील स्टेशन की श्रेणी में रखा गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
कासगंज में डीएम, एसपी निरीक्षण करने निकले - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में पुलिस प्रशासन काफी सख्त है। पुलिस ने शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए अराजकतत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जबकि 60 अन्य शरारती तत्व कार्रवाई के लिए चिह्नित किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में सुबह ही पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्कूल पहुंची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर आगरा मंडल के सभी स्कूल-कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे। शासन की ओर से सोमवार देर शाम इसके आदेश जारी कर दिए गए। वहीं इसकी जानकारी न होने पर शनिवार सुबह कई स्कूलों में बच्चे पहुंच गए। वहां जाकर उन्हें छुट्टी के बारे में पता चला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें