फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका के 'मुस्लिम मतदाता' वाले बयान पर बोलीं हेमा- वे समर्थन नहीं करते हैं तो भी करनी होगी मदद

Sat, 13 Apr 2019 05:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी और मेनका गांधी
मुस्लिम मतदाताओं पर दिए मेनका गांधी के बयान से भाजपा के लोग ही किनारा कर रहे हैं। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने तो इशारों ही इशारों में मेनका को नसीहत तक दे डाली है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में हेमा ने कहा कि कौन वोट देता है और कौन नहीं। यह फर्क नहीं होना चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने एक चुनावी सभा में कहा था कि मैं मुस्लिमों के समर्थन से जीतना चाहती हूं। अगर वो मुझे वोट नहीं करेंगे तो मैं उनकी सहायता नहीं करूंगी। मेनका के इस बयान पर खूब सियासी बवाल मच रहा है। इस बयान पर उनको नोटिस भी मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी - फोटो : ANI
मेनका गांधी के 'वोट नहीं तो मदद नहीं' वाले बयान पर हेमा मालिनी ने कहा कि अगर मुसलमान समर्थन नहीं करते हैं, फिर भी आपको हर किसी की मदद करनी होगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने हमें वोट दिया और किसने नहीं। उन्होंने कहा कि हर कोई अलग है। इस तरह की भावना मुझमें नहीं है। 

4 of 5
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर अल्पसंख्यक समुदाय की मुस्लिम महिलाएं हमारा समर्थन करती हैं, लेकिन अगर वे हमारा समर्थन नहीं भी करती हैं, तो भी आपको हर किसी की मदद करनी होगी। कौन वोट देता है और कौन नहीं यह फर्क नहीं होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करतीं हेमा मालिनी (फाइल)
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने अपनी जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि मैंने मथुरा में अच्छा काम कराया है। यहां के लोग समर्थन कर रहे हैं। इसलिए मुझे जीत का भरोसा है। लोग विकास चाहते हैं। जाति की राजनीति अब काम नहीं करती है। 
 



Voting Ink मिटने का ये है सच, देखिए अमर उजाला की पड़ताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें