फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें

Tue, 20 Nov 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
देवोत्थान एकादशी पर ताजनगरी में ट्रैफिक का दम निकल गया। जहां एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चला, वहीं अंदरूनी इलाकों में जाम ने लोगों का हाल बेहाल किए रखा। कई रास्तों पर लोगों को पैदल निकलना पड़ा। दूल्हा और दुल्हन के वाहन भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन

बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें

2 of 6
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
देवोत्थान एकादशी पर सबसे बड़ा सहालग था। शहर में 1500 से ज्यादा शादियां हुईं। सोमवार शाम पांच बजे से ही शहर की सड़कों पर बारातों का निकलना शुरू हो गया। बारात और बाराती सड़कों पर आए  तो जाम लगने लगा। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर के अंदरूनी इलाकों में हुई। 
विज्ञापन

बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें

3 of 6
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की व्यवस्था मुख्य मार्गों पर ही थी। अंदर के इलाकों में पुलिस नहीं थी। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारातों को प्रतिबंधित किया गया था। इस कारण इन मार्गों पर बारातें चली नहीं। बैंड लेकर जाने वाले वाहन और शादियों में जाने वाले लोगों के वाहनों की वजह से ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चला। हालांकि पुलिस की व्यवस्था होने से ज्यादा देर दिक्कत नहीं हुई।

बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें

4 of 6
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक ने जाम की समस्या से लोगों को बचाने के लिए पुलिस के उचित इंतजाम किए थे। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया था। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारातों को प्रतिबंधित किया था। फतेहाबाद रोड पर होटलों और मैरिज होमों के बाहर वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए यातायात पुलिस को लगाया था। 
विज्ञापन

बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें

5 of 6
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड पर भी यातायात पुलिस लगी थी। भारी वाहनों के प्रवेश पर रात एक बजे तक रोक थी। इसका असर दिखाई दिया। एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चला। मगर, पुलिस ने ज्यादा देर दिक्कत नहीं होने दी। हाईवे के सर्विस रोड पर भी बारात चल रही थीं। इससे सर्विस रोड पर भी जाम लगा रहा। वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारातों ने बजाया ट्रैफिक का ‘बैंड’, रेंग-रेंगकर चले वाहन, देखिए तस्वीरें

6 of 6
टैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
शहर में ज्यादातर मैरिज होम और होटलों में वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण वाहनों को सड़क पर ही खड़ा किया जा रहा था। इससे जाम की समस्या और बढ़ गई। सबसे अधिक दिक्कत, शाहगंज, रूई की मंडी, बोदला चौराहा, जगदीशपुरा, लोहामंडी, पंचकुइयां, शहीद नगर, हाथरस रोड, न्यू आगरा, सिकंदरा-बोदला रोड, छीपीटोला,  टीडीआई मॉल, ग्वालियर रोड, खेरिया मोड़, नाई की मंडी, सुभाष पार्क, बेलनगंज, जीवनी मंडी, यमुना किनारा रोड पर हुई। यहां घंटों जाम में वाहन फंसे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें