ताजनगरी में देर से ही सही, लेकिन मासून ने दस्तक दी तो बादल जमकर बरसे। महज 25 घंटे में 125 मिमी बारिश ने लोगों को सराबोर कर दिया। लंबे इंतजार के बाद आए मानसून का सभी ने भरपूर स्वागत किया। बच्चे-युवा बारिश में मस्ती करते नजर आए। वहीं उमस भरी गर्मी में बारिश ने राहत तो दी, लेकिन झमाझम बारिश के बाद हुए जलभराव से दिक्कतें भी बढ़ा दीं। कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।