फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के आगोश में आगरा मंडल, वाहनों की थमी रफ्तार, 11 बजे तक नहीं दिखा सूरज

Thu, 24 Jan 2019 11:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
heavy fog in agra
आगरा मंडल में बीते दिनों हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में गिरावट होने से जहां ठिठुरन बढ़ी है, वहीं अब कोहरा भी छाने लगा है। जनवरी के आखिरी दिनों में कोहरे ने पूरे ब्रज को अपने आगोश में ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
heavy fog - फोटो : अमर उजाला
बुधवार के बाद गुरुवार की सुबह भी घना कोहरा छाया गया। सुबह नौ बजे तक दृश्यता बेहद कम रही। आगरा के हाईवे, मुख्य मार्गों में घने कोहरे के कारण सुबह स्कूली वैन और बसों को रेंगकर चलना पड़ा, वहीं अभिभावक भी अपने वाहनों से धीमे धीमे चलते हुए स्कूल पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
heavy fog
सुबह 11 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। दिन में तापमान 21 डिग्री के पास ही बना रह सकता है, लेकिन रात में गलन और ठिठुरन बढ़ेगी।

4 of 5
heavy fog - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में भी कोहरा अधिक होने से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई और एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चलने लगे। कुछ वाहन चालकों ने कुछ भी दिखाई न देने पर वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
heavy fog - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे के चलते ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। वहीं आगरा, मथुरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में ऐसा ही मौसम रहा। इन जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें