हाथरस की दुष्कर्म पीड़ित बिटिया की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में शहरों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आगरा में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्घांजलि दी। वहीं बुधवार को फिरोजाबाद में नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। ठेका कर्मचारी सफाई कार्य पर नहीं गए।
विज्ञापन
2 of 5
फिरोजाबाद में निकाला गया जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को फिरोजाबाद नगर निगम में धरना दे रहे कर्मचारियों का साथ देने के लिए अन्य संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंचे। नगर निगम में दफ्तर नहीं खुलने दिए गए हैं। इस आंदोलन में भीम आर्मी और सपा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। लोगों ने एकत्रित होकर जुलूस निकाला। वहीं पुलिस पूरे मामले को लेकर अलर्ट है।
सपाइयों ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
हाथरस के चंदपा कांड को लेकर समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने मंगलवार की शाम आगरा कैंट स्टेशन के बाहर मोमबत्ती जलाकर बिटिया को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने कहा कि जघन्य घटना के दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कराने के बाद फांसी की सजा दी जाए। प्रदेश में जंगलराज हो गया है। इस दौरान कुसुमलता यादव, तेजपाल यादव, रामनरेश, नीतू यादव, अनुज पाठक, अंकित जैन आदि थे।
4 of 5
कांग्रेसियों ने हाथरस की बिटिया को मोमबत्ती मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज के माथे पर कलंक है चंदपा कांड: चिल्लू
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम को छीपीटोला स्थित सामुदायिक भवन पर हाथरस की बेटी की मौत पर शोकसभा का आयोजन किया। कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। घटना को ब्रज के माथे पर कलंक करार दिया। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि हाथरस के चंदपा इलाके में अनुसूचित जाति की बेटी के साथ दरिंदगी की गई। वहां के कांग्रेसियों ने आठ दिन तक धरना प्रदर्शन किया था, तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार ने घटना को फर्जी करार दिया था। इसमें कहीं न कहीं दोषियों को बचाने की साजिश नजर आती है। यह घटना ब्रज क्षेत्र के माथे पर कलंक है। उन्होंने दोषियों का केस फास्ट ट्रैक अदालत में चलाकर फांसी की सजा देने, परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद देने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव विनोद बंसल, राजीव गुप्ता, विनोद जरारी, अदनान कुरैशी, हेमंत चाहर, दीपक शर्मा, अजहर वारसी, शिल्पा दीक्षित, आईडी श्रीवास्तव, चंद्रमोहन जैन, अनुज शर्मा, अनुज शिवहरे, दिलीप वर्मा, महेंद्रपाल सिंह, नासिर कुरैशी, नगीना चौधरी आदि मौजूद रहे।
हाथरस की बेटी की मौत के बाद वाल्मीकि समाज और सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस की बेटी की मौत के बाद वाल्मीकि समाज और सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च
हाथरस में दरिंदगी की शिकार हुई बेटी की मौत पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने आक्रोश जताया है। समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंगलवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की। इसका नेतृत्व ऋषि वाल्मीकि ने किया। मौके पर पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव, सपा के जिला सचिव नीरज चक, अनुज प्रताप यादव ,आर्यन गुप्ता, वाल्मीकि समाज से प्रदीप वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, बंटी, अजीत, राहुल कुमार, चांद कुमार, जितेंद्र सिंह, लखन कुमार रिंकू, गोपाल, राहुल, रोशन आदि रहे।