हाथरस कांड को लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश थम नहीं रहा। आगरा में लगातार चार दिन से सफाई व्यवस्था ठप है। शनिवार को काम न करने को लेकर सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों में तकरार हो गई। आवास विकास कॉलोनी के स्वच्छता निरीक्षक और जोनल अधिकारी को बंधक बना लिया गया। उधर, कोठी मीना बाजार के पास नगर निगम के आईडीएच वर्कशॉप पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान युवकों की भीड़ ने पथराव कर दिया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
2 of 7
लगातार चार दिन से नहीं उठा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी चार दिन से काम पर नहीं लौटे है। इसके कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। शनिवार को वाल्मीकि महापंचायत के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद तय हुआ था कि सफाईकर्मी काम पर लौट आएंगे, लेकिन शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी फिर काम न करने पर अड़ गए। उन्होंने समझौते को नकार दिया।
विज्ञापन
3 of 7
सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता अधिकारियों को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
सफाई कर्मचारियों ने आवास विकास कॉलोनी के स्वच्छता निरीक्षक और जोनल अधिकारी को बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। उधर, धूलियागंज में भी सफाई कर्मचारी काम न करने पर अड़े रहे। कई अन्य इलाकों में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
4 of 7
सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर के टुकड़े
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार के पास नगर निगम के आईडीएच वर्कशॉप पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने हंगामा किया। ये लोग हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान राजनगर से आई युवकों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
घटनास्थल पर आला अफसर
- फोटो : अमर उजाला
पथराव की सूचना मिलते ही डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार और नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस फोर्स ने पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
6 of 7
पथराव करने वालों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पथराव करने वाले युवक राजनगर की वाल्मीकि बस्ती से अचानक पहुंचे थे। राजनगर वाल्मीकि बस्ती में पथराव की घटना के बाद पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बैरियर लगाए गए हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद सहित फोर्स मौजूद हैं।
हाथरस केस: शहर में लगे कूड़े के ढेर
- फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों के पास भी सफाई नहीं: देहली गेट और आसपास दस से ज्यादा अस्पताल हैं। पास ही पैथोलॉजी लैब हैं। यहां भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। 'लाइफ लाइन' पर बिखर गया कचरा: शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड और एमजी रोड 2 पर कचरा बिखर गया है। फुटपाथ पर भी कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़ा उठना तो दूर सफाई तक नहीं हुई है। मेयर के घर के पास से भी नहीं उठा कूड़ा: मेयर के घर के पास कमला नगर, मुगल रोड से भी कूड़ा नहीं उठाया गया है। सफाईकर्मी आ नहीं रहे और नगर निगम के पास वैकल्पिक इंतजाम है नहीं।