फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Stampede: अखिलेश से भी है 'भोले बाबा' का पुराना नाता, साकार हरि के सत्संग में शामिल हुए थे सपा प्रमुख

Thu, 04 Jul 2024 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 13
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
बसपा सरकार में लाल बत्ती के काफिले में चलने वाले साकार हरि बाबा उर्फ सूरजपाल की नजदीकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी रही है। अखिलेश यादव साकार हरि के सत्संग में शामिल भी हुए हैं। बीते साल जनवरी में अखिलेश यादव ने एक्स प्लेटफार्म पर सत्संग में शामिल होने का पोस्ट शेयर किया था और उनकी जय-जयकार की थी।
विज्ञापन

2 of 13
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
हाथरस में हुए हादसे के बाद सपा मुखिया अखिलेश का यादव सोशल मीडिया पर 3 जनवरी 2023 का पोस्ट वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने साकार हरि के लिए लिखा था कि नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय-जयकार हो। 

 
विज्ञापन

3 of 13
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
साकार हरि के नाम से चर्चित बाबा का असली नाम सूरजपाल है। वह पुलिस में नौकरी के दौरान 28 साल पहले इटावा में भी तैनात रहे हैं।

 

4 of 13
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
बताया जाता है कि नारायण साकार हरि यानी भोले बाबा का बसपा सरकार में डंका बजता था। इस सरकार में भोले बाबा लाल बत्ती की गाड़ी में सत्संग स्थल तक पहुंचते थे। उनकी कार के आगे आगे पुलिस एस्कॉर्ट करते हुए चलती थी।
विज्ञापन

5 of 13
नारायण साकार हरि भोले बाबा - फोटो : संवाद
बसपा सरकार में तत्कालीन जनप्रतिनिधि उनके सत्संग में शामिल होने पहुंचते रहे। सत्संग स्थल पर पुलिस की जगह उनके स्वयंसेवक ही कमान संभालते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 13
साकार हरि बाबा - फोटो : अमर उजाला
सत्संग में सेवा के लिए पुलिसकर्मी भी छुट्टी लेकर पहुंचते हैं। सत्संग में पूरी व्यवस्थाएं स्वयंसेवकों के हाथ में ही होती हैं। इनमें कई पुलिसकर्मी हैं, जो बाबा की सुरक्षा में तैनात रहने के साथ सत्संग स्थल पर व्यवसथाएं संभालते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 13
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
स्वयंसेवक गुलाबी रंग की यूनिफॉर्म में सत्संग स्थल से लेकर शहर की सड़कों पर तैनात रहते हैं। आगरा में कोठी मीना बाजार मैदान, सेवला के पास शक्ति नगर मैदान, आवास विकास कॉलोनी, दयालबाग, बाह और शास्त्रीपुरम के पास सुनारी में नारायण साकार हरि का सत्संग हो चुका है।

 

8 of 13
- फोटो : video grab
सूरजपाल सिंह उर्फ साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा कासगंज जिले के पटयाली का रहने वाला है। 17 साल पहले पुलिस कांस्टेबल की नौकरी छोड़ सूरजपाल सत्संग करने लगा। वह आम साधु-संतों की तरह गेरुआ वस्त्र नहीं पहनता। अधिकतर वह महंगे चश्मे, सफेद पैंट-शर्ट पहनता है।

 

9 of 13
घायलों से हालचाल लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष संग बाबा की तस्वीरें ले गए योगी
सपा अध्यक्ष संग बाबा की तस्वीरें ले गए योगी हाथरस। हादसे के बाद दौरे पर आए मुख्यमंत्री की पुलिस लाइन में अफसरों संग बैठक बेहद गरमा-गरम रही। बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री के इसी सवाल के साथ हुई कि आखिर ढाई लाख की भीड़ किन वाहनों और संसाधनों से आ गई। इन सवालों का अफसरों पर कोई जवाब न था।

10 of 13
नारायण साकार हरि महाराज उर्फ भोले बाबा - फोटो : amar ujala
इसी बीच सीएम को आयोजन की तैयारियों व हादसे के कुछ फुटेज दिखाए। इसी बीच बाबा व सपा अध्यक्ष अखिलेश की कुछ तस्वीरें भी दिखाई गईं। बस यह तस्वीर दिखाते ही अफसर बचते नजर आए और पूरे मामले में सियासी एंट्री के साथ साजिश का दखल भी हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री यह तस्वीरें अपने साथ ले गए।

 

11 of 13
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
बैठक का माहौल कितना गरम रहा होगा। इसका अंदाजा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए मुख्यमंत्री के चेहरे को देखकर ही लगाया जा सकता है। बेहद सख्त लहजा था, मुख्यमंत्री का। माथे पर तनाव की लकीरें साफ दिख रही थीं। तनिक भी मुस्कुराहट के भाव नहीं थे। साफ झलक रहा था कि बैठक गरम माहौल में हुई है।

12 of 13
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर जब सूत्रों से बात हुई तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्संग की तैयारियों से लेकर हादसे के दौरान की सभी तस्वीरों व वीडियो को देखा। सीएम के सवालों ने यहां अफसरों को निरुत्तर कर दिया।
विज्ञापन

13 of 13
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से पूछा कि आखिर कैसे, किन वाहनों से इतनी भीड़ यहां एकत्रित हुई। अगर प्रशासनिक आंकड़े ढाई लाख बता रहे हैं तो ढाई लाख की भीड़ किन किन वाहनों से आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें