सुलहकुल की नगरी आगरा में सादगी के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है। शनिवार की सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ईद की नमाज अदा की। शहर की प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा है। यहां सिर्फ कमेटी के लोग ही नमाज अदा कर सके। अन्य लोगों को पुलिस ने लौटा दिया। ईदगाह पर भी सामूहिक नमाज नहीं हुई। यहां पुलिस और आरएएफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
2 of 7
आगरा की जामा मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में मोहब्बत की नगरी ने अमन का पैगाम दिया है। बकरीद के मौके पर शहर की गलियों में सन्नाटा है। संक्रमण और लॉकडाउन के कारण लोगों ने घरों में ईद की नमाज पढ़ी। प्रमुख मस्जिदों में सिर्फ मस्जिद इंतजामिया कमेटी के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद घरों में बकरों की कुर्बानी सिलसिला शुरू हुआ। कुर्बानी अगले तीन दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
3 of 7
ईदगाह के बाहर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
ईदगाह पर शहर मुफ्ती ने अपने परिवारीजनों के साथ नमाज अदा कर खुशहाली की दुआ मांगी। जामा मस्जिद में इमाम इरफान उल्लाह खां निजामी ने नमाज अदा करवाई। शाहगंज में मस्जिद मीर नियाज में शिया समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। बकरीद पर बच्चों में खासा उत्साह है।
4 of 7
मकान की छत पर नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस्लामियां लोकल एजेंसी के हाजी असलम कुरैशी ने बताया कि ईद की नमाज शाही जामा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे अदा की गई। इसमें कमेटी से जुड़े चंद लोगों ने ही शिरकत की। ईदगाह पर सुबह सात बजे, अकबरी मस्जिद में आठ बजे, ताजमहल स्थित मस्जिद में साढ़े आठ बजे, लोहामंडी में 9.15 बजे नमाज हुई। बाकी लोगों ने घरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
5 of 7
मस्जिद के बाहर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ईद-उल-अजहा और फिर सोमवार को रक्षाबंधन के मद्देनजर ताजनगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि 108 प्वाइंट्स पर ड्यूटी लगाई गई है। खुफिया पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। संवेदनशील इलाकों में खास चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
फतेहपुर सीकरी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में शांति और सौहार्द के साथ ईद-उल-जुहा का पर्व मनाया जा रहा है। प्रसिद्ध जामा मस्जिद में सिर्फ छह लोगों ने नमाज पढ़ी। मस्जिद को जाने वाला बुलंद दरवाजा बंद रहा। लॉकडाउन के कारण अन्य मस्जिदों में लोग नमाज अदा नहीं कर सके। उन्होंने घरों में अल्लाह की इबादत की।
पिनाहट में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद का पर्व सादगी और शांतिपूर्वक से मनाया जा रहा है। यहां भी मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात है। पिनाहट कस्बे में क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान और थानाध्यक्ष कुवर पाल सिंह ने फ्लैग मार्च किया।