फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया को ताजमहल दिखाने वाले गाइड नितिन बोले- और जिम्मेदारियां बढ़ा गए राष्ट्रपति

Wed, 26 Feb 2020 03:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल में 85 मिनट बिताने वाले टूर गाइड नितिन सिंह का पूरा दिन टीवी चैनलों के इंटरव्यू, एफएम चैनलों की रिकार्डिंग और लोगों के साथ सेल्फी में बीता
विज्ञापन
1 of 5
टूर गाइड नितिन सिंह - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के साथ ताजमहल में 85 मिनट बिताने वाले टूर गाइड नितिन सिंह का पूरा दिन टीवी चैनलों के इंटरव्यू, एफएम चैनलों की रिकार्डिंग और लोगों के साथ सेल्फी में बीता। ताज दिखाकर लौटे नितिन सिंह के परिचितों ने रात में ही उनके घर पहुंचकर फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया और सेलीब्रिटी की तरह उनके साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया गाइड नितिन के साथ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के साए तले ताजगंज के कटरा फुलेल में रहने वाले गाइड नितिन सिंह की जिंदगी ट्रंप के साथ बिताए 85 मिनट ने पूरी तरह से बदल दी। किसी सेलीब्रिटी की तरह उनके पास रात से ही लोगों का तांता लगा रहा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया गाइड नितिन के साथ - फोटो : अमर उजाला
रात एक बजे तक उनके दोस्त, रिश्तेदार और पड़ोसी मौजूद रहे तो मंगलवार सुबह 20 से ज्यादा टीवी चैनलों, यू ट्यूब चैनल, वेबसाइटों ने इंटरव्यू किए। भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, ग्वालियर, लुधियाना समेत 15 से ज्यादा शहरों के एफएम ने उनसे ट्रंप की ताज यात्रा पर बात की। पूरे दिन लंच और डिनर तक का वक्त उन्हें किसी तरह निकालना पड़ा। दिन भर फूल मालाओं के साथ लोग उनके घर पहुंचते रहे।

4 of 5
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल दिखाने के बाद मिले सम्मान को दिखाते नितिन - फोटो : अमर उजाला
पांच साल की बेटी शताक्षी सिंह ने नितिन को जब टीवी चैनलों पर देखा तो खुशी का ठिकाना न रहा। सेंट एंथनीज स्कूल में एलकेजी में पढ़ रही बेटी ने अपने साथियों को उनके टीवी पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ दिखने की बात गर्व से बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल दिखाने के बाद नितिन - फोटो : अमर उजाला
मेरे रिश्तेदार, मित्र, परिचितों और कई देशों में मौजूद पुराने क्लाइंट ने टीवी पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुझे देखा तो फोन किए। पूरा दिन इसी में बीता है, लेकिन मेरे ऊपर अब जिम्मेदारी बढ़ गई है। लोगों ने किसी सेलीब्रिटी की तरह मुझे प्यार दिया, सेल्फी लिए। नितिन सिंह, गाइड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें