कोरोना वायरस के चलते लगाए लॉकडाउन में कोराबार चौपट हो गया। स्कूल अभी भी बंद हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन लगातार फीस के मैसेज अभिभावकों को भेज रहा है। अभिभावक फीस वृद्धि से आक्रोशित हैं। सोमवार को एक स्कूल के खिलाफ अभिभावक धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
विज्ञापन
2 of 5
सेंट जॉर्जेज की सेकेंड यूनिट पर धरने पर बैठे अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
सेंट जॉर्जेज सेकेंड यूनिट में दो महीने बाद ही किताबें बदल दी। इसके बाद अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आगरा के सेंट जॉर्जेज यूनिट सेकेंड, रघुनाथ टॉकीज के पास में सोमवार सुबह अभिभावक पहुंचे। अभिभावकों का आरोप है कि लॉकडाउन में नई क्लास की किताबें खरीद ली थी, इन किताबों से आनलाइन पढ़ाई कराई गई।
विज्ञापन
3 of 5
फीस और नई किताबों का विरोध करते अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों का आरोप है कि जून में नई किताबों की सूची थमा दी, दो महीने में ही क्लास की किताबें बदल दी हैं। किताबों की कीमत भी पांच से सात हजार रुपये है।
4 of 5
सेंट जॉर्जेज की सेकेंड यूनिट पर धरने पर बैठे अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित अभिभावकों ने परिसर में जमकर हंगामा किया, इसके बाद कॉलेज में धरने पर बैठ गए। अभिभावकों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई।
सेंट जॉर्जेज यूनिट सेकेंड की प्रबंधक का कहना है कि किताब विक्रेता के स्तर से गड़बड़ी हुई है। बच्चे पूर्व में खरीदी गई किताबों से ही पढ़ाई कर सकेंगे। इसके बाद अभिभावकों ने धरना समाप्त किया।