फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में पद की मर्यादा भूले प्रधान: महिला डांसर के साथ जमकर लगाए ठुमके, उड़ाए नोट

Fri, 17 Dec 2021 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
महिला डांसर के साथ नाचते प्रधान - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह स्टेज पर एक महिला डांसर के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उस पर नोट उड़ा रहे हैं। यह वीडियो एक शादी समारोह का बताया गया है। शुक्रवार को दिनभर यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि शादी समारोह में प्रधान अपने पद की मर्यादा भी भूल गए और महिला डांसर के साथ फूहड़ डांस करने लगे। इधर, जब वीडियो की सच्चाई का पता लगाया गया तो पता चला कि यह वीडियो एक जनप्रतिनिधि की बेटी की शादी का है। यह शादी आगरा के एक होटल में हुई थी। वहां बारातियों और अतिथियों के मनोरंजन के लिए महिला डांसर बुलाई गईं थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
महिला डांसर के साथ नाचते प्रधान - फोटो : अमर उजाला
स्टेज पर जब महिला डांसर गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर रही थी। इसी दौरान प्रधान भी मंच पर चढ़ जाते हैं और अपने पद की मर्यादा को भूल जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
महिला डांसर के साथ नाचते प्रधान - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान ने महिला डांसर के साथ जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं अपनी जेब से नोटों की गड्डी निकाल कर डांसर पर रुपये बरसाए। 

4 of 5
डांसर को नोट दिखाते प्रधान - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में प्रधान के डांस का वीडियो शूट कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला डांसर के साथ नाचते प्रधान - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में प्रधान से जानकारी की तो उनका कहना था कि यह उनको बदनाम करने की साजिश है। निजी कार्यक्रम में नृत्य करना गुनाह नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें