इस तरह बढ़ती गई रकम
फरवरी 2017 से अक्तूबर 2018 तक 28 लाख 50 रुपये रोक लिए, इसके बाद खरीदारी बंद कर दी। दबाव बनाने पर बोला कि फर्जी हस्ताक्षरों से शपथ पत्र दिया है, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते और रकम हड़प कर ली। वहीं मुनीम ने बताया कि संजय ने वर्ष 2013 से व्यापार शुरू किया और 2015 तक लेन देने करता रहा। अगस्त 2016 से दिसंबर 2017 तक धीरे-धीरे रकम को रोकता चला गया। करीब 53 लाख दो हजार रुपये होने पर लेकर फरार हो गया। इसके बाद फोन पर वार्ता होने पर रकम देने का भरोसा दिया गया लेकिन बाद में इनकार कर दिया और रकम हड़प कर ली।
ये भी पढ़ें -
Ramcharitmanas Vivad: सपा नेता रोली तिवारी पार्टी से निष्कासित, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध
जान से मारने की भी दी धमकी
रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मुनीम ने बताया कि सदर विधायक का कोल्ड स्टोर है, रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोर से व्यापार करने वाले दो लोगों के खिलाफ 81 लाख से अधिक रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।