फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को दिए पदक, शिवानी पर बरसा 'सोना'

Wed, 22 Dec 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
शिवानी सिंह को मिले सर्वाधिक पदक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल शिवानी सिंह को 13 मेडल प्रदान किए गए। राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल ने शिवानी सिंह को 12 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल प्रदान किया। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दीक्षां समारोह शुरू हुआ। इसमें 69 छात्र-छात्राओं को 109 पदक प्रदान किए गए। इसमें 95 स्वर्ण और 14 रजत पदक हैं। 93 छात्र-छात्राओं को एमफिल और आठ को डी-लिट की उपाधि दी गई। दीक्षांत समारोह के मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल साथ में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय और परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल ने टीबी से ग्रसित बच्चों को स्कूल बैग भी बांटे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों का भविष्य उज्जवल है। अच्छे इंसान बनकर देश और समाज की सेवा करें। 

विज्ञापन

2 of 6
शिवानी को पदक प्रदान करतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में भी छात्राओं का जलवा रहेगा। 109 में से 74 पदक छात्राओं के खाते में आए। जबकि छात्रों को 35 पदक ही मिले। सर्वाधिक 13 पदक एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल (सत्र 2019-20) की छात्रा शिवानी सिंह को प्रदान किए गए। 
विज्ञापन

3 of 6
शिवानी सिंह - फोटो : अमर उजाला
शिवानी सिंह ने एमबीबीएस की परीक्षा एसएन मेडिकल कॉलेज से उत्तीर्ण की है। शिवानी सिंह को विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने में 12 स्वर्ण और एक रजत पदक प्रदान किया गगा। शिवानी सिंह अलीगढ़ की रहने वाली हैं। अभी पीजी की तैयारी कर रही हैं।
 

4 of 6
गोल्डन गर्ल शिवानी सिंह साथ में पदक धारक छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
3 या उससे अधिक पाने वाले छात्र छात्राएं 
- 13 पदक, शिवानी सिंह, एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा।  
- 05 पदक, कुमारी उपासना, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिरसागंज, फिरोजाबाद की एमए हिंदी अंतिम वर्ष की छात्रा।  
- 04 पदक, दीपक शर्मा, डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र। 
- 04 पदक, उदित माहेश्वरी, केए पीजी कॉलेज, कासगंज के एमए अर्थशास्त्र अंतिम वर्ष के छात्र। 
- 04 पदक, नम्रता, महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा। 
- 03 पदक, दीपांशु शाक्य, एसएन महाविद्यालय, विनोदपुर, भोगांव, मैनपुरी के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र।  
- 03 पदक, लिली राजपूत, श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय, कासगंज, एटा की छात्रा।
- 03 पदक, मोहन, विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्र।
विज्ञापन

5 of 6
खंदारी परिसर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह करीब 9.50 बजे खंदारी परिसर पहुंचीं। यहां एनसीसी कैडेट्स ने राज्यपाल को सलामी दी। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री कुलपति आवास पर राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लोकार्पण के लिए श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छात्रनेता - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पहले विभिन्न छात्र संगठनों की पदाधिकारियों को नजर बंद कर दिया। देर रात से एनएसयूआई और सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया गया। ये छात्र नेता छात्रों की समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने छात्रनेताओं को नजरबंद किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें