फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: स्पा सेंटर में युवतियों से कराया जा रहा था कैटवॉक, पुलिस के छापे से पहले लगे ताले

Mon, 21 Sep 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
स्पा सेंटर में युवतियां कर रही कैटवॉक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोशल मीडिया पर रविवार को दो स्पा सेंटर के वीडियो वायरल हो गए। यह फतेहाबाद मार्ग स्थित एक मॉल में संचालित स्पा सेंटरों के बताए गए। वीडियो में युवतियां कैटवॉक करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को हुई। दोपहर को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ सदर महेश कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। मगर, सूचना लीक होने की वजह से पुलिस के आने से पहले ही सेंटरों पर ताले लग गए। संचालक और युवतियां भाग गईं। स्पा सेंटरों के बोर्ड तक हटा दिए गए। एसपी सिटी ने जांच के आदेश किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
स्पा सेंटर में युवतियां कर रहीं कैटवॉक - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद मार्ग पर एक मॉल में तीन स्पा सेंटर चलते हैं। रविवार को तीन वीडियो वायरल हुए। इनमें एक 1.56 मिनट का है। इसमें काउंटर पर एक युवती और एक युवक बैठे हुए हैं। वे ग्राहक से बात करते हैं। पसंदीदा युवती से मसाज की बात कहते हैं। ग्राहक ही गुपचुप वीडियो बना रहा है। एक कर्मचारी युवक पिछले हिस्से में कांच का गेट खोलकर युवतियों को एक-एक करके कैटवॉक कराते हुए दिखाता है। युवक-युवतियों को नंबर से बुला रहा है। 1200 रुपये मसाज का शुल्क बताकर अंदर युवती को अलग रुपये देने की बात कही जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
स्पा सेंटर में युवतियां कर रहीं कैटवॉक - फोटो : अमर उजाला
दूसरा वीडियो 48 सेकंड का है। इसमें भी स्पा सेंटर के काउंटर पर भी युवती और युवक बैठे हैं। पीछे युवती एक-एक करके आती हैं। उनमें से मसाज के लिए युवती चुनने को कहा जाता है। तीसरा वीडियो स्पा सेंटर से जुड़े एक युवक का है। वह एक अन्य स्पा सेंटर में और अच्छी लड़कियां होने की बात कहता है। वीडियो बनाने वाला बात करके चला जाता है।

4 of 6
स्पा सेंटर में युवतियां का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
तीनों वीडियो मॉल में संचालित स्पा सेंटर के बताए गए। इस बारे में जब एसपी सिटी को जानकारी हुई तो वह पहुंच गए। मगर, मॉल में पहुंचने से पहले स्पा सेंटर पर ताले लग गए। सूचना लीक हो चुकी थी। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर कुछ देर पहले ही बंद हुए थे। यहां पर युवक और युवतियों के होने के बारे में बताया गया। मगर, ताला लगा था। अब मॉल के मैनेजर से स्पा सेंटर चलाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।  
विज्ञापन

5 of 6
इसी मॉल में चल रहा था हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
मॉल में चल रहा था हुक्का बार 

जिस मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार होने का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें पिछले दिनों एक कैफे के अंदर हुक्का बार भी संचालित हो रहा था। इसमें लोगों को बैठाकर हुक्का पिलाया जा रहा था। इस हुक्का बार में युवक और युवतियां आ रहे थे। पुलिस के छापे के बाद भी संचालकों को कोई डर नहीं था।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पा सेंटर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद मार्ग पर पहले भी पकड़े गए 

शहर में फतेहाबाद मार्ग के कई स्पा सेंटर खुल गए हैं। पुलिस के अनुसार 200 से अधिक सेंटर हैं। इनमें से आधे से ज्यादा में देह व्यापार का धंधा होता है। पुलिस कई बार छापेमारी में देह व्यापार पकड़ चुकी है। पिछले साल फतेहाबाद मार्ग के दो स्पा सेंटरों में छापा मारा गया था। यहां से देह व्यापार पकड़ा गया था। इसके बावजूद इस धंधे पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस की कार्रवाई भी कुछ दिन बाद ही बंद हो जाती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें