फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर थाने पहुंचे युवक ने कुबूली गौरी की हत्या, दम तोड़ने से पहले कहा- उसे प्यार करता था

Tue, 03 Dec 2019 03:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरोगाजी! मैंने की है गौरी की हत्या...मेरे मां-बाप को परेशान मत करो...जो सजा देनी है मुझे दो। आगरा के थाना खेरागढ़ में सोमवार को यह कहते कहते युवक हेत सिंह तोमर गिर पड़ा। एक घंटे बाद उसने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 6
गौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
22 वर्षीय हेत सिंह उर्फ छोटू उर्फ कमल पुत्र रणवीर सिंह तोमर मुरैना के छिछावली गांव का है। खेरागढ़ के गांव खां के गढ़ में उसकी बहन की ससुराल है। इसी गांव के हरिओम की बेटी गौरी (17) की 29 नवंबर की रात गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर एसएसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह सात बजे घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर प्राइमरी स्कूल के परिसर में खंडहर भवन में उसका शव पड़ा मिला था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस हत्या का खुलासा कर नहीं पाई थी। 
 

4 of 6
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गौरी के मोबाइल फोन में हेत सिंह का नंबर मिला था। पुलिस उसके घर दबिश देने गई थी लेकिन वो मिला नहीं था। हेतसिंह सोमवार रात करीब आठ बजे खेरागढ़ थाना पहुंचा। कदम लड़खड़ा रहे थे। दरोगा और सिपाही को देखते ही बोला, अब वह बचेगा नहीं, उसकी बात को ध्यान से सुनें।
विज्ञापन

5 of 6
घटना वाले दिन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एसपी पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि उसने कहा कि वो जहर खाकर आया है, खाली शीशी उसके हाथ में थी। उसने बताया कि गौरी की हत्या उसी ने की है। उसे शक हो गया था कि गौरी किसी और को चाहने लगी है। इसी वजह से उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जहर खाए युवक का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार ने बताया कि एसएन में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि जिस चाकू से गौरी का गला काटा था, वो वहीं स्कूल के पास वाली पोखर में पड़ा है, पुलिस ढूंढेगी तो मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें