फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला काट शव आटे के ड्रम में छिपाया: मां बोलीं- नवरात्रि में छीन ली मेरी नन्ही जान, पिता ने कहा मुझसे लेता बदला

Fri, 27 Mar 2026 09:27 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

नवरात्र में एक बालिका की हत्या से परिवार बेहाल है। आरोपी सुनील ने उसे 50 रुपये देकर चिप्स मंगवाए। इसके बाद उसने बालिका की जान ले ली। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी सुनील और मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
किरायेदार सुनील ने आठ साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने बच्ची को चिप्स लेने भेजा, फिर कमरे में बुलाकर गला काट दिया। शव को आटे के ड्रम में छिपाकर सुनील तलाश का नाटक करता रहा। पुलिस ने छत्तीस घंटे बाद उसके कमरे से शव बरामद किया। बालिका की हत्या के बाद से परिवार बेहाल है। मां का कहना है कि नवरात्र में देवी मां की पूजा-अर्चना चल रही है। मेरी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसकी जान ले ली। सुनील जब भी घर आता था, बेटियां उसे चाचा कहकर बुलाती थीं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो उसकी जान ले लेगा। नवरात्र में उसने नन्ही जान को छीन लिया। छोटी बहन भी बार-बार बड़ी बहन का नाम ले रही थी। उसे मां किसी तरह संभाल रही थी। पिता का कहना था कि अगर बदला लेना ही था तो उनसे लेता। बेटी ने क्या बिगाड़ा था।
विज्ञापन

2 of 7
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने कई बिंदुओं पर पड़ताल की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। बालिका आखिरी बार जिस दुकान पर गई, उस दुकानदार से पूछा गया। 50 से अधिक घरों की तलाशी ली गई। खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया। आरोपी सुनील बहुत चालाक है। उसने हत्या के बाद बचने की तैयारी कर ली थी। कमरे में खून को पानी से धो दिया था। ड्रम भी ले जाता। मगर पुलिस के आने की वजह से सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

3 of 7
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बालिका के परिजन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे सुनील घर के पास ही घूम रहा था। उसने घटना से कुछ देर पहले ही उनसे चाकू भी मांगा था। बेटी ट्यूशन जाने की तैयारी कर रही थी। वह बहाने से उसके पास आया। उसे 50 रुपये देकर चिप्स और प्लास्टिक के गिलास मंगवाए थे। बेटी गली के बाहर दुकान पर गई थी। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चिप्स और गिलास लेकर जाने की पुष्टि दुकानदार ने कर दी।

4 of 7
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशंका है कि गिलास देने जब गई तो बालिका की हत्या कर दी गई। दो फीट के ड्रम में उसे उल्टा ठूंसकर छिपाया गया। बालिका की मां ने उसे सफाई करते देखा था। पूछने पर कहा कि कमरे में गंदगी अधिक थी। बालिका की चप्पल छत पर पड़ी थी। मां ने समझा कि वह छोड़कर चली गई होगी। वह ऐसा व्यवहार कर रहा था कि कुछ हुआ नहीं है। सामान्य रूप से तलाश का स्वांग करता रहा।
विज्ञापन

5 of 7
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तांत्रिक बहन की मदद दिलाने का किया वादा
परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे बालिका की तलाश होने पर सुनील कमरे से निकल आया। उनके साथ तलाश में लग गया। बाइक पर परिवार के लोगों के साथ पोस्टर चिपकाने जाने की कहने लगा। पुलिस चाैकी पर भी गया। रात में पुलिस ने जब तलाश की तो रात नाै बजे गायब हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
बच्ची के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
बुधवार सुबह सात बजे भी बालिका के ताऊ को कॉल किया। उनसे पूछा कि बेटी मिली या नहीं। उनके मना करने पर कहने लगा कि शाहगंज में उसकी बहन रहती है। वह तांत्रिक है। वह उन्हें उसके पास ले चलेगा। वह बता देंगी कि बेटी कहां पर है। इस पर ताऊ ने उसे बुला लिया। वह जैसे ही घर पहुंचा, पुलिस भी आ गई। यह देखकर वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्ची के घर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की ससुराल टूंडला पहुंची पुलिस
आरोपी सुनील की ससुराल टूंडला में है। उसकी नशेबाजी से पत्नी छोड़कर चली गई है। मां-पिता भी परेशान थे। उसके साथ नहीं रहना चाहते थे। बस्ती के लोग भी उसकी हरकतों से परेशान थे। मगर किसी ने सोचा नहीं था कि वो हत्या कर डालेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें