फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हर हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, आस्था का सैलाब

Thu, 05 Jun 2025 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सोरोंजी में मां गंगा के अवतरण दिवस (गंगा दशहरा पर्व) पर हरि की पौड़ी व लहरा के गंगा घाट पूरे दिन मां गंगा के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालु सपरिवार गंगा स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त में ही गंगा घाटों पर पहुंच गए। हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा के पवित्र जल में स्नान के बाद श्रद्धालुओ ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। 
विज्ञापन
1 of 5
गंगा दशहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगा दशहरा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कासगंज जिले के गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगास्नान कर पूजा अर्चना करते हुए साधु संतों को दान पुण्य भी किया। गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया एवं पहरावनी की। 


कासगंज के लहरा,  कादर गंज, हरि की पौड़ी पर गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। हर हर गंगे के जयकारों के बीच किया गया गंगा स्नान। मां गंगा की दूध से अभिषेक करके एवं पहरावनी करके पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं की गर्मी के बीच भक्ति और श्रद्धा का सैलाब हर गंगा घाट पर नजर आया। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की उम्मीद की जा रही है। तीर्थ नगरी के मंदिरों गंगा घाट के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने देवदर्शन कर पूजा अर्चना की है। श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई है।


 
विज्ञापन

2 of 5
गंगा दशहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह  के साथ ही गंगाघाटों के मंदिरों में जैसे ही घंटे घडिय़ाल की आवाजें सुनाई दीं। वैसे ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। जैसे जैसे दिन खुलता गया वैसे ही वैसे श्रद्धालुओं की संख्या गंगाघाटों पर बढ़ती जा रही थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
गंगा दशहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह 6 बजे सभी गंगाघाटों पर चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम ही नजर आ रहा था। हर कोई गंगा की रेतीली तलहटी में दौड़ता हुआ गंगा की धार की ओर बढ़ रहा था जिससे वह जल्दी गंगा स्नान कर सके। श्रद्धालुओं के बीच ऐसी प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही थी।
 

4 of 5
गंगा दशहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूरस्थ इलाकों के लोग रात को ही यहां पहुंच गए थे, सुबह के समय गंगास्नान करने के पश्चात वापस प्रस्थान कर गए। वहीं आस पास के इलाके के लोगों का दोपहर तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा दशहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तमाम श्रद्धालु गंगा मां का दूध से अभिषेक करते नजर आए। पूजा अर्चना का सिलसिला दिनभर गंगाघाटों पर चलता रहा। गंगाघाटों पर भंडारे के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जहां श्रद्धालु साधू, संतों और भिक्षुओं को भोजन कराके दान दक्षिणा भेंट कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें