नगर में गणेश महोत्सव के समापन पर पूरे दिन विसर्जन यात्राओं की धूम रही। पूरी तैयारियों के साथ विसर्जन शोभायात्राएं निकालीं गईं। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे करते हुए भक्त विसर्जन में यात्रा में चल रहे थे। जमकर अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेलते नजर आए। युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
2 of 5
डीजे उतरवाने के दौरान पुलिस से बहस करते श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला
गणेश विसर्जन शोभायात्राओं के दौरान नगर में विसर्जन शोभायात्रा में डीजे लगाए जाने पर पुलिस ने आपत्ति जताई और शोभायात्रा में चल रहे डीजे सिस्टम को बंद करवा दिया। इस बात को लेकर पुलिस से श्रद्धालुओं की मामूली नोंकझोंक हुई और श्रद्धालुओं ने रोष जाहिर किया। पुलिस ने डीजे उतरवा दिए।
विज्ञापन
3 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ने उतरवाए डीजे साउंड
- फोटो : अमर उजाला
एक स्थान पर तो डीजे जब्त करने की कार्रवाई का विरोध करते श्रद्धालु सड़क पर ही बैठ गए, लेकिन पुलिस ने डीजे जब्त किया। फिर श्रद्धालु बिना डीजे के ही विसर्जन यात्रा निकालते हुए चले गए। यह विवाद सहावर गेट क्षेत्र से निकल रही गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान हुआ। पुलिस डीजे को लेकर सख्त बनी रही।
4 of 5
गणेश विसर्जन के दौरान पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
नदरई गेट पर रेलवे रोड सिद्धेश्वर मंदिर की गणेश विसर्जन शोभायात्रा में एक वाहन पर डीजे सिस्टम लगा हुआ था। यह सिस्टम भी पुलिस ने बंद करवा दिया। डीजे सिस्टम बंद होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। उन्होंने यात्रा रोक दी। काफी देर तक यात्रा रुकी रही, लेकिन डीजे सिस्टम पुलिस ने नहीं बजने दिया। बाद में कम साउंड का स्पीकर लगवाकर विसर्जन शोभायात्रा गंतव्य की ओर रवाना हुई।
गणेश विसर्जन के दौरान अबीर गुलाल में सराबोर भक्त
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के रेलवे रोड सिद्धेश्वर मंदिर के गणेश पंडाल से विधि विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। नगर के विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा ने भ्रमण किया। इसके पश्चात शोभायात्रा कछला गंगाघाट की ओर रवाना हुई जहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।