फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Murder: फब्तियां कसना पड़ा भारी, चार बहनों ने युवक को दी खौफनाक मौत, डंडों से पीटकर मार डाला

Tue, 23 Aug 2022 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
शिकोहाबाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में छेड़छाड़ से परेशान चार बहनों ने तीन भाइयों के साथ मिलकर आरोपी युवक को पीट-पीटकर मार डाला। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार की रात करीब 10 बजे खेड़ा मोहल्ला में हुई। घटना के 10 घंटे बाद पुलिस को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर चार युवतियों सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोपी परिवार के लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी नाबालिग है।
 
खेड़ा मोहल्ला निवासी रामगोपाल (45) पुत्र तुकमान सिंह बघेल मोहल्ले की युवतियों पर आए दिन फब्तियां कसता रहता था। उस पर छेड़छाड़ का भी आरोप था। बताया जाता है कि पूरा मोहल्ला उसके खिलाफ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात साढ़े नौ बजे के करीब रामगोपाल गली में चारपाई डाल कर लेटा था। तभी एक युवती वहां से निकली तो रामगोपाल ने फब्तियां कस दीं। 
विज्ञापन

2 of 5
घटना के बाद मौैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विरोध करने पर रामगोपाल से युवती की कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद वह अपनी तीन बहनों और तीन चचेरे भाइयों के साथ पहुंची और रामगोपाल की पिटाई कर दी। युवक जान बचाकर भागा, लेकिन हमलावरों घर से लगभग 50 मीटर दूर जाकर उसे जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन

3 of 5
युवक को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवतियां और कुछ लोग डंडों से युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। युवक लहूलुहान हालत में दिखाई दे रहा है।  

4 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिटाई से युवक की मौत हो गई। उसका शव रातभर गली में पड़ा रहा। किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर सीओ कमलेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रातभर गली में पड़ा रहा था शव - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे सतेंद्र पुत्र डालचंद्र की तहरीर पर चार युवतियों सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें