फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ में तेंदुए के कुनबे पर संकट: आठ महीने में चौथी मौत, बाह से इटावा तक की जा रही पड़ताल

Wed, 05 Jan 2022 12:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सोमवार को हरलालपुरा गांव के बीहड़ में एक तेंदुआ मृत पाया गया। एक दिन पहले ही तेंदुए ने एक किसान पर हमला किया था। हालांकि तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
1 of 5
चंबल में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की संकटग्रस्त सूची में शामिल तेंदुए का कुनबा चंबल में बढ़ने से उत्साहित वन विभाग आठ महीने में चौथी मौत से चिंतित है। आगरा के बाह से लेकर इटावा तक पड़ताल कर तेंदुओं के विचरण पर नजर रखी जा रही है। सोमवार को हरलालपुरा गांव के बीहड़ में एक तेंदुआ मृत पाया गया। एक दिन पहले ही तेंदुए ने एक किसान पर हमला किया था। हालांकि तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा गया है। इस मामले में वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इससे पहले 13 मई को खेड़ाराठौर के सिमराई गांव में तेंदुए का शिकार हुआ था। 26 जून को खिरीटी गांव में स्कूल के शौचालय में तेंदुए का शव मिला था। 10 अक्तूबर को भी इटावा के हनुमंत पुरा बीट के पसिया गांव के पास एक तेंदुआ मृत पाया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
चंबल में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल बाह रेंज में वन विभाग की टीम को पड़ताल के दौरान सात तेंदुए और आठ शावक दिखे थे। कुनबा बढ़ने से उत्साहित वन विभाग के अमले को तेंदुए की चौथी मौत ने चिंता में डाल दिया है। डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों को अलर्ट करने के साथ ही बीहड़ में विचरण पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
बीहड़ में मृत मिला था तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
चंबल के बीहड़ में किसान पर हमले के बाद मिले तेंदुए के शव को लेकर वन विभाग जांच में जुटी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से बासौनी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

4 of 5
चंबल सेंचुरी चेक पोस्ट
वन विभाग के कर्मियों के मुताबिक रविवार को बासौनी के हरलालपुरा गांव के किसान हरि बिहारी (45) तेंदुए के हमले में घायल हुए थे। सोमवार को इसी गांव के समीप चंबल के बीहड़ में तेंदुए की मौत हो गई थी। वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम के साथ डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे थे। तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने पर डॉ. इलियाराजा ने संक्रमण या बीमारी से मौत का अंदेशा जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईवीआरआई
शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया। रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि संभव है कि तेंदुआ बीमार रहा हो। इसी वजह से उसने पानी के पास ठिकाना बनाया हो।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें