फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईआई में प्रतिभाओं का लगा मेला, फाउंडर्स डे पर प्रस्तुत किए कई मॉडल, देखें तस्वीरें

Fri, 01 Feb 2019 12:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
DEI Agra
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) में गुरुवार को फाउंडर्स डे पर प्रतिभाओं का मेला लगा। सभी संकायों के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। इंजीनियरिंग संकाय के छात्रों ने कई नवाचार प्रदर्शित किए गए। बी-वॉक के विभिन्न ट्रेडों विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। समाज विज्ञान संस्थान के विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता पर आधारित मॉडल लगाए। मतदान और नशा मुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित किया। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
DEI Agra - फोटो : अमर उजाला
डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल तृतीय वर्ष के छात्र कुलदीप सत्संगी ने 'इलेक्ट्रिक गो कॉर्ट' का मॉडल प्रस्तुत किया। लकड़ी व पीवीसी पाइप से इसका ढांचा बनाया है। दो मोटर लगाए गए हैं। यह कॉर्ट बैट्री चालित है। इसको संस्थान में ही एक संकाय से दूसरे संकाय में जाने के उद्देश्य से बनाया गया है। सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है, 60 किलोग्राम वजन उठा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
DEI Agra - फोटो : अमर उजाला
टेक्निकल कॉलेज के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के छात्रों ने बैट्री से चलने वाले हाइब्रिड स्कूटर का मॉडल प्रस्तुत किया। मेकेनिकल ब्रांच के छात्र आनंद सत्संगी, सचिन झा, अभिषेक तोमर, अभिषेक बघेल, विशाल ने 'वाटर पंपिंग स्विंग' मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें हैंडपंप को झूले से चलाया जा रहा था। हैंडपंप के हैंडल को झूले से जोड़ा गया था। झूला झूलने पर हैंडपंप से पानी निकल रहा था। 

4 of 6
DEI Agra - फोटो : अमर उजाला
एनसीसी, एनएसएस इकाइयों की ओर से भी काउंटर लगाए गए। संस्थान के सभी परिसरों को सजाया गया था। मैदान में विद्यार्थी वॉलीबाल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन खेल रहे थे। फैकल्टी ऑफ आयुष का भी मॉडल लगाया गया था। फाउंडर्स डे पर संस्थान को आम आदमियों के प्रवेश के लिए खोला गया था। रात को संकायों में भव्य लाइटिंग की गई। 
विज्ञापन

5 of 6
DEI Agra
समाज विज्ञान संकाय के छात्रों की ओर से 'सेलिब्रेटिंग वोटिंग' काउंटर लगाया गया था। इस पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। काउंटर को आकर्षित बनाने के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के झंडे और नेताओं के चित्र लगाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के चित्र का कटआउट लगाया गया था। इनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DEI Agra - फोटो : अमर उजाला
समाज विज्ञान संस्थान में प्रेम विद्यालय और डीईआई के सभी संकायों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजस्थानी लोकगीत 'रंग रंगीली होली आई रे' का समूह गान किया। प्रेम विद्यालय के विद्यार्थियों ने कबीर के दोहे गाए और राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। संचालन तोषिता बहुगुणा और सक्षम माहेश्वरी ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें