पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को गिरफ्तार करने के लिए उनकी पत्नी नगमा ने एसएपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया है। उनका आरोप है कि तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराने के बाद समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। धमकियां मिल रही हैं। शिकायत पर पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने दूसरे थाने में विवेचना ट्रांसफर करने का आग्रह किया है। मुकदमा थाना मंटोला में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पत्नी नगमा को बयान के लिए बुलाया जाएगा। साक्ष्य जुटाए जाएंगे। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। गोबर चौकी, ताजगंज निवासी नगमा का निकाह 11 नवंबर, 2012 को मंटोला के ढोलीखार मोहल्ला निवासी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उत्पीड़न किया जा रहा है।