वाह ताज! कुछ ऐसे ही शब्दों के साथ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने ताजमहल देखा। वीवीएस लक्ष्मण सफेद संगमरमर इमारत को निहारते रहे।
विज्ञापन
2 of 5
डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचाता वीवीएस लक्ष्मण का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भारतीय क्रिकेट के खब्बू बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण पत्नी जीआर शैलजा और बच्चों के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाइड से ताजमहल के बारे में बारीकी से जानकारी ली। वीवीएस लक्ष्मण भी डायना सीट के मोह से बच नहीं सके। पत्नी के साथ उन्होंने भी डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचाए।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल पर वीवीएस लक्ष्मण का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मण मीडिया से दूरी बनाए हुए रहे। लेकिन लक्ष्मण और उनके परिवार के सदस्यों ने मोहब्बत की निशानी के साथ अलग अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचाईं।
4 of 5
पुलिस की मौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को जैसे ही पता चला कि दिग्गज क्रिकेटर उनके बीच मौजूद हैं तो कई सैलानी लक्ष्मण से ऑटोग्राफ और तस्वीरें खिंचाने के लिए उनकी तरफ आए। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में सैलानी ऐसा नहीं कर सके।
प्रेम मंदिर में परिवार सहित पहुंचे वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मंगलवार को क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली में ठाकुर जी के दर्शन किए। परिवार सहित उन्होंने यहां टटीया स्थान को भी देखा। ब्रज भ्रमण पर दोपहर बाद वृंदावन पहुंचे वीवीएस लक्ष्मण सबसे पहले स्वामी हरिदास जी की साधना स्थली टटीया स्थान पहुंचे। यहां मोहिनी बिहारी जी के परिवार सहित दर्शन किए।