एटा में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को शहर में पूर्व विधायक ममतेश शाक्य के आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पीएफआई और आरएसएस की तुलना के बयान पर कहा कि उनका मानसिक संतुलन अव्यवस्थित है, जो ऐसे बयान दे रहे हैं। उनसे सहानुभूति है। उनको राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रद्रोह का अंतर ही नहीं पता है।
लालू, नीतीश, सोनिया के संभावित तीसरे मोर्चे पर भी साधा निशाना
उन्होंने कहा कि आरएसएस राष्ट्र के प्रति समर्पित लोग तो पीएफआई देश-समाज को तोड़ने वाले लोगों का संगठन है। दिग्विजय के ऐसे बयानों से कांग्रेस का पतन और तेजी से शुरू हो जाएगा। वहीं लालू, नीतीश, सोनिया के संभावित तीसरे मोर्चे को लेकर कहा कि पराजित, हतोत्साहित लोगों का यह समूह है, जो चुनाव से पहले गठबंधन करता है और फिर लठबंधन। ऐसे लोगों का समूह बिहार और देश में नहीं रहने वाला।
विज्ञापन
2 of 5
एटा पहुंचे डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी और अपना घर नहीं जोड़ सकती, देश को क्या जोड़ेगी। वह अपनी यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों को प्रोत्साहित कर फोटो खिंचा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह अपना जनाधार खो चुके हैं। यूपी में प्रधानी का चुनाव लड़ेंगे तो जमानत जब्त हो जाएगी।
4 of 5
डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मदरसों के सर्वे को लेकर कहा कि मदरसों में विषयों की शिक्षा से विद्यार्थी अनभिज्ञ हैं। धार्मिक शिक्षा से कोई विरोध नहीं, लेकिन अच्छी और आधुनिक शिक्षा प्रदान कराना सरकार की स्पष्ट नीति है। सशंकित गतिविधि वाले मदरसों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
पूर्व डिप्टी सीएम ने शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया भी रहे। इसके बाद भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता के आवास पर भी गए।