फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौकरी के नाम पर आईं थीं विदेशी युवतियां, करने लगीं देह व्यापार, एजेटों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 28 Dec 2022 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
स्पा सेंटर से पकड़ी गईं थीं विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक स्पा सेंटर से पकड़ी गईं विदेशी युवतियां नौकरी के नाम पर आई थीं। पुलिस को जांच में पता चला है कि विदेशी युवतियां टूरिस्ट और मल्टीपल वीजा पर आई थीं, लेकिन देह व्यापार गैंग से जुड़ गईं। इन युवतियों को ठेके पर बुलाया गया था। उनको ठेके पर बुलाने वाले एजेंट कौन हैं, उनके बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी: थाई मसाज का प्रचार, अंदर होता था देह व्यापार, ठेके पर बुलाई गईं थीं विदेशी युवतियां

रविवार रात को थाना ताजगंज पुलिस ने फतेहाबाद मार्ग स्थित राइव स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा था। स्पा सेंटर से सात युवतियां और आठ लोग पकड़े गए थे। संचालक लखनऊ निवासी अमित मिश्रा था। युवतियों में तीन थाईलैंड, दो म्यांमार और दो नॉर्थ ईस्ट की थीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर पर ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
स्पा सेंटर में केबिन बनाए गए थे। युवतियां को एक-एक करके ग्राहकों को दिखाया जाता था। एजेंट ग्राहकों को लेकर आते थे। इसके बाद रेट तय होता था। आरोपियों से आरोपियों से 18 मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन पासपोर्ट, एक ई-वीजा, तीन आधार कार्ड, 144720 रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
इसी स्पा सेंटर में हो रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रत्येक युवती से अलग-अलग पूछताछ की। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। आगरा में पकड़ी गईं विदेशी युवतियों को आगरा में किस एजेंट ने बुलाया था, उन्हें किसने भेजा था, इस सब की जानकारी पुलिस ले रही है। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विदेशी युवतियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। 

4 of 5
स्पा सेंटर से पकड़ी गई थीं विदेशी लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि विदेशी युवतियां स्पा सेंटर में थेरेपिस्ट की नौकरी के नाम पर आईं थीं। मगर, उनके पास इसकी कोई डिग्री नहीं थी। वीजा भी टूरिस्ट बताया है। ऐसे में वो नौकरी नहीं कर सकतीं। पुलिस को यह भी पता चला है कि संचालक व्हाट्सएप पर लोगों को युवतियों के फोटो भेजता था। ग्राहक के पसंद करने पर स्पा सेंटर पर बुलाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देह व्यापार की सरगना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार का यह कोई पहला मामला नहीं है। ताजनगरी के होटलों में देसी-विदेशी युवतियां पकड़ी जा चुकी हैं। सिकंदरा, न्यू आगरा, ताजगंज क्षेत्र के होटलों में पुलिस कई बार छापेमारी कर चुकी है। सितंबर में ही ताजगंज स्थित एक होटल में देह व्यापार पकड़ा गया था। अगस्त में न्यू आगरा के मुगल रोड से कार में एक युवती और चार युवकों को पकड़ा था। बाद में देह व्यापार की सरगना महिला पकड़ी गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें