फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम-ई रिक्शा हादसाः पांच मौतों के बाद मातम में बदल गईं शादी की खुशियां

Wed, 26 Jun 2019 03:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
तहसील रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
देवी सिंह के साले विकास की सगाई हो चुकी थी, अब शादी की तैयारी चल रही थी। लोहामंडी स्थित उनकी ससुराल में लोग इंतजार कर रहे थे उनके लौटने का, लेकिन वे नहीं पहुंचे। रात सवा ग्यारह बजे पुलिस का फोन आया। बताया कि आपके यहां के लोग घायल हो गए हैं, एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंच जाइए। यहां आकर पता चला कि देवी सिंह और उनके बेटे पवन की मौत हो चुकी है। थोड़ी ही देर में तीन और ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दर्दनाक हादसे के बाद विलाप करते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
देवी सिंह के चार बच्चों में तीन बेटे उनके साथ थे। बेटी पिंकी को घर छोड़ गए थे। हादसे में देवी सिंह, उनकी पत्नी ऊषा और बेटे पवन की मौत हो गई। दो बेटे छोटू और बाबू की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। पिंकी को देर रात तक हादसे की सूचना नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे के बाद डीसीएम ड्राइवर को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर विक्रम को गिरफ्तार कर नाई की मंडी थाना ले जाया गया। यहां भी वह नशे की हालत में था। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। उससे पूछा गया कि हादसा कैसे हुआ, तो वह ठीक से बता पाने की स्थिति में भी नहीं था। बोला, पता नहीं, कैसे हो गया।

4 of 5
हादसे के बाद मौके पर पड़ा ईरिक्शा जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हुई - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि तहसील रोड पर एक गड्ढा है। इसी से बचने के लिए डीसीएम चालक ने तेजी से स्टेयरिंग घुमाया। वह लेन बदलकर दूसरी ओर आ गया। उसी लेन पर एमजी रोड की तरफ से ई-रिक्शा आ रहा था। आमने सामने की टक्कर हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी डीसीएम से हुआ हादसा जिसमें पांच लोगों की मौत हुई - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद पुलिस को पहुंचने में देर लगी। सूचना भी कुछ देरी से दी गई। इसकेबाद एंबुलेंस को बुलाया गया। इतनी देर तक घायल सड़क पर पड़े रहे। काफी खून बह गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें