फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: निर्माण के 370 साल बाद संगमरमरी स्मारक में पहली बार होने जा रहा यह काम

Sun, 03 Nov 2019 03:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल निर्माण के 370 साल बाद इसके चमेली फर्श के पत्थर बदले जाएंगे। जर्जर पत्थरों को चिह्नित करने के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। फर्श के 400 ऐसे पत्थर चिह्नित किए गए हैं, जो बदले जाने हैं। 15 नवंबर से संरक्षण का कार्य शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चमेली फर्श के पत्थर पहली बार बदले जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
दो अप्रैल से शुरू हो रहा है तीन दिवसीय उर्स - फोटो : अमर उजाला
तीन शताब्दी से अधिक समय हो जाने के कारण ताजमहल के अधिकांश पत्थर जर्जर हो चुके हैं। तमाम पत्थरों को बदला जा चुका है। चमेली फर्श के पत्थर भी चलने-फिरने से घिस गए है। जर्जर हो जाने के कारण कई पत्थर टूट भी गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
ताजमहल में चमेली फर्श - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पिछले दिनों चमेली फर्श के ऐसे ही पत्थरों को चिह्नित किया था। इसमें लाल पत्थर के साथ ही मार्बल के सफेद पत्थर भी हैं। ये पत्थर 1×1 फुट और 9×9 इंच के हैं। संरक्षण कार्य पर लगभग 22 लाख रुपया खर्च होगा। बता दें कि चमेली फर्श से होकर ही मुख्य गुंबद तक पहुंचा जाता है। ताजमहल का निर्माण वर्ष 1648 में पूरा हुआ था। 

4 of 8
ताजमहल परिसर में लगा टीनशेड
चमेली फर्श के क्षतिग्रस्त लाल और सफेद पत्थर को बदलने के लिए राजस्थान से पत्थर लाया जाएगा। सफेद पत्थर जहां राजस्थान के मकराना से मंगाया जाएगा वहीं, बंशी पहाड़पुर का लाल पत्थर उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 8
ताजमहल में चमेली फर्श - फोटो : अमर उजाला
चमेली फर्श में तांतपुर का लाल पत्थर प्रयोग हुआ है। संरक्षण कार्य के दौरान राजस्थान के बंशी पहाड़पुर से पत्थर मंगाया जाएगा। वरिष्ठ संरक्षण सहायक का कहना है कि दोनों जगह के लाल पत्थर में मामूली सा अंतर है। 
विज्ञापन

6 of 8
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में जो लाल पत्थर प्रयोग हो रहा है, उसमें सफेद स्पॉट ज्यादा हैं। संरक्षण कार्य के दौरान अब जो पत्थर लगाया जाएगा, उसमें सफेद स्पॉट कम होंगे। मगर, ये अंतर बहुत बारीकी से देखने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन

7 of 8
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार बांधी जा रही पाड़ - फोटो : अमर उजाला
एएसआई ने हाल ही में मुख्य गुंबद के पास स्थित उत्तर-पश्चिम मीनार का संरक्षण कार्य किया है। इस मीनार में काले और सफेद पत्थर क्षतिग्रस्त हो गए थे, इन्हें बदला गया है। इसके अलावा दस सीढ़ियों के जर्जर लाल पत्थर भी बदले गए हैं। आर्च के भी टूटे पत्थरों बदले।
विज्ञापन

8 of 8
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ संरक्षण सहायक एके गुप्ता ने बताया कि ताजमहल के चमेली फर्श के पत्थरों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। जो पत्थर बदले जाने हैं, उस काम का टेंडर भी हो चुका है। 15 नवंबर से काम शुरू होगा। चमेली फर्श के पत्थर स्मारक के निर्माण के बाद से पहली बार बदले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें