उत्तर प्रदेश में एक जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। आगरा मंडल में मथुरा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज जनपद में अनलॉक लागू हो गया। बाजार सुबह खुल गए। कहीं-कहीं पर सन्नाटा रहा लोग कोरोना के खौफ के चलते बाहर नहीं निकले। वहीं जरूरतमंद लोग रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बाजारों में दिखे। मथुरा में मंदिरों के पट भी खुल गए। लोगों ने कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में दर्शन किए। ताजनगरी में सरकार के आदेश के बाद शहरभर के सभी धार्मिक स्थल खुल गए। मंदिर प्रशासन ने भक्तों को दूर से ही दर्शन करने की व्यवस्था भी की। मंदिर के टंगे घंटों को भी सैनिटाइज किया गया है। वहीं बाजार भी खुले लेकिन बाजार में अधिक भीड़ नहीं दिखी। अगली स्लाइड में देखिए मंडल के बाजारों की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
अनलॉक: आगरा का सुभाष बाजार
- फोटो : अमर उजाला
एक महीने बाद जब आगरा में बाजार खुले तो भीड़ अधिक नहीं दिखाई दी। सुभाष बाजार में आम दिनों के मुकाबले कम ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
एटा में बाजार खुलने के बाद खरीदारी के लिए पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
एटा: दुकानें खुलते ही बाजारों में उमड़ी भीड़
नई गाइडलाइन मंगलवार सुबह सात बजे से लागू हो गईं। इसमें सभी तरह की दुकानें खोलने की छूट दी गई है। सुबह करीब नौ बजे तक सभी दुकानें खुल गईं। खरीदारी के लिए लोग पहुंचे तो बाजारों में भीड़ लग गई। इन दिनों शादी-सहालग के चलते खरीदारों की संख्या अधिक रही। सबसे ज्यादा ग्राहक बाबूगंज व अन्य बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर नजर आए। कुछ दुकानों पर कोविड प्रोटोकॉल पालन किया गया तो अधिकांश जगह पालन नहीं हो पाया।
4 of 7
अनलॉक के पहले दिन फिरोजाबाद का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद
अनलॉक होते ही सुहागनगरी का बाजार खुला दिखाई दिया। दुकानदार दुकानों को खोलने के साथ ही ग्राहक खरीदारी करते दिखाई दिए। शहर के मुख्य बाजार शास्त्री मार्केट और चंद शेखर मार्केट में पहला दिन होने के कारण ग्राहक कम नजर आए, लेकिन बाजार में रौनक दिखाई दी। बजरिया में बाजार खुलते ही भीड़ अधिक दिखाई दी। कोरोना संक्रमण के चलते दुकानदार मास्क लगाए दिखाई दिए। वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए बाजार में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी सक्रिय दिखाई दिए। ग्रामीण अंचल में भी बाजार खुलने से आमजन ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
5 of 7
अनलॉक: मैनपुरी में दुकानों पर पहुंचीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी
करीब एक महीने बाद मंगलवार को बाजार खुले। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ा और जूता-चप्पल की दुकानों पर रही। इसके अलावा अन्य जरूरी सामान की भी लोगों ने खरीदारी की। कोरोना कर्फ्यू में किराना की दुकानें खुल रहीं थीं, इसके चलते इन दुकानों पर ग्राहकों की स्थिति सामान्य रही। गर्मी बढ़ने के चलते कूलर आदि की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
6 of 7
अनलॉक: कासगंज का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू में मिली ढील खुले बाजार लेकिन गाइडलाइन भूले रहे दुकानदार
कासगंज में कोरोना कर्फ्यू में मंगलवार से ढील मिल गई। बाजार सुबह से ही खुलने लगे। यहां खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ पहुंचने लगी, लेकिन गाइडलाइन का गंभीरता से पालन दुकानदार नहीं कर पाए। सोरों गेट बाजार पर सुबह से ही आवाजाही शुरू हो गई थी। बाजार की सभी दुकानें खुल चुकी थी। लोग खरीदारी कर रहे थे चहल कदमी काफी थी। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर न तो सैनिटाइजर रखा गया और न ही मास्क लगाने की अपील की जा रही थी। वहीं सहावर गेट बाजार में फल विक्रेताओं की संख्या अधिक दिखाई दे रही थी। लोग बाइक और साइकिल से गुजर रही थे। सभी दुकानें खुली हुई थीं। दुकानों पर लोग खरीदारी करते देखे जा रहे थे। पूरी तरह से गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे थे। कोई फल खरीद रहा था तो कोई सब्जियां खरीद रहा था। एसडीएम ललित कुमार ने बताया कि लोग कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करें। हर हाल में संक्रमण से जंग में जागरूकता दिखानी है। लापरवाही न करें। लापरवाही घातक हो सकती है।दुकानदार गाइड लाइन का पालन करें।
अनलॉक: वृंदावन के मंदिर में प्रवेश के दौरान भक्त
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना कर्फ्यू के चलते करीब एक माह से बंद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के पट मंगलवार से खुल गए। पहले दिन भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। हालांकि प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन के बाद मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए ठाकुरजी के द्वार शनिवार और रविवार को बंद रखने का फैसला लिया है। पहले दिन श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया गया।