फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः योगी ने जनता के सामने रखा एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड, विपक्षियों पर साधा निशाना

Thu, 22 Mar 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपनी सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने उद्योग और किसानों की बात कहते हुए रोजगार देने का वादा उछाल कर युवाओं को साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि एक साल में पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल गई है।
विज्ञापन

2 of 6
मंच पर सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने तीस मिनट के भाषण में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए उपलब्धियां बताईं। योगी ने कहा कि यूपी में अब भयमुक्त वातावरण है। आमजन को सरकार सुरक्षा की गारंटी दे रही है। उद्योग, किसान, श्रमिकों और युवाओं के लिए सरकार ने क्या-क्या किया है एक-एक करके उपलब्धियों को गिनाया। योगी ने कहा कि किसान हों या उद्यमी सभी का सरकार ने संरक्षण किया है। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर इन्वेस्टर समिट में पौने पांच लाख करोड़ के निवेश की मंजूरी देश के कारोबारियों ने दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
एक जिला एक उत्पाद की योजना बनाते हुए सरकार ने कांच उद्योग के लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। सरकार कांच उद्योग के आइटमों की ब्राडिंग और मार्केटिंग करेगी। यूपी में उनकी पहली ऐसी सरकार है जिसने आलू किसानों की चिंता की है। आगरा और अलीगढ़ मंडल आलू उत्पादन का बड़ा क्षेत्र है। सरकार ने पहली बार आलू का समर्थन मूल्य तय किया है।

4 of 6
योगी आदित्यनाथ व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
दो अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र एनसीआरटी के नए पाठ्यक्रम के साथ शुरू होगा। सरकार स्कूल चलो अभियान को लेकर गंभीर है। निराश्रित पशुओं, सौभाग्य योजना, ऋण माफी योजना, पीएम आवास योजना और अमृत योजना की उपलब्धियां योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं। मुख्यमंत्री ने मंच से कुछ घोषणाएं भी कीं। श्रमिकों के बच्चों के लिए बोर्डिंग स्कूल खोलने की बात कही। इसका खर्चा सरकार उठाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रदर्शनी देखते योगी - फोटो : अमर उजाला
मंच से योगी ने कहा कि मिट्टी लाने ले जाने वाले किसानों को न लेखपाल परेशान करेंगे और न ही पुलिस वाले। भू माफियाओं से सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएंगी लेकिन किसी गरीब की झोपड़ी यदि सरकारी जमीन पर है तो उसे हटाया नहीं जाएगा बल्कि जमीन का पट्टा उस गरीब के नाम किए जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम योगी को सुनने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। जिस जिले से होकर ईस्ट कारीडोर जाएगा वहां आम जनता के लिए सरकार ओवर ब्रिज या अंडर पास बनाएगी। घूस लेने वाले अफसर अब नौकरी करना भूल जाएंगे। सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक पोर्टल बनाया है। इस पर कोई भी व्यक्ति घूस लेने वाले कर्मचारी या अधिकारी के ओडियो और वीडियो डाल दे, शेष काम सरकार पर छोड़ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें