फिरोजाबाद में एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाशों ने बाइक लूटने के लिए राजमिस्त्री गोरेलाल के विरोध करने पर हथियार तान दिया था। जिस बाइक को बदमाशों ने लूटा था, उसका तेल खत्म हो गया था। इस पर सादा वर्दी में बदमाशों के पीछे लगी एसओजी की टीम ने ढेर कर दिया।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में तमंचे के बल पर राजमिस्त्री की बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों की किस्मत ने ऐन वक्त पर दगा दे दिया। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर भागने का रास्ता तो चुन लिया, लेकिन जिस बाइक को उन्होंने लूटा, उसका पेट्रोल कम होना ही आखिरकार उनकी मौत का कारण बन गया।
नहर किनारे स्वामी नगर में मकान निर्माण का कार्य कर रहे राजमिस्त्री गोरेलाल ने बताया कि उनकी काले रंग की पैशन-प्रो बाइक सड़क पर खड़ी थी। रेल पटरी पार कर जब दोनों बदमाश वहां पहुंचे, तो उन्होंने बाइक स्टार्ट करने का प्रयास किया। जब इसका विरोध करते हुए हाथ में ईंट उठाई, तो एक बदमाश ने उन पर हथियार तान दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
2 of 13
फिरोजाबाद मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर वह पीछे हट गए और बदमाश गोलियां चलाते हुए बाइक लेकर भाग निकले। गोरेलाल के अनुसार, बाइक में पेट्रोल बहुत कम था। बदमाशों के पीछे सादा वर्दी में एसओजी के जवान भी गोलियां चलाते हुए दौड़ रहे थे।
विज्ञापन
3 of 13
फिरोजाबाद मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माजरा समझते ही वह भी पीछे भागा। कुछ ही दूरी पर नगला कनही के पास बाइक का पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया और वह बंद हो गई। बदमाश बाइक छोड़कर पैदल भागे, जहां पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
4 of 13
फिरोजाबाद मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा जांबाज डेविड
एनकाउंटर के दौरान बदमाशों की गोली का शिकार हुए एसओजी के जांबाज सिपाही डेविड चौहान की हालत नाजुक बनी हुई है। पेट में गोली फंसी होने के कारण उन्हें तत्काल आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम शुक्रवार शाम उनके ऑपरेशन की तैयारियों में जुटी रही।
विज्ञापन
5 of 13
फिरोजाबाद मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, घायल सिपाही पुष्पेंद्र भी यहीं भर्ती कराया गया है। उसके कंधे को चीरती हुई गोली निकली है। हालांकि उसकी हालत में सुधार है। एसएसपी के आदेश पर थाना उत्तर इंस्पेक्टर रवि त्यागी को आगरा अस्पताल भेजा गया है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी व उनकी टीम तीमारदारी में लगी है। इधर, डेविड के परिजन भी एटा से वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
6 of 13
फिरोजाबाद मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ ने बयां की आंखों देखी दहशत, थर-थर कांप उठे थे नौनिहाल
शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे करीब नीम खेरिया के प्राथमिक विद्यालयों में जो कुछ हुआ, उसने शिक्षकों और बच्चों की रूह कंपा दी। बदमाशों ने खुद को घिरता देख स्कूल को अपना महफूज ठिकाना बनाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
7 of 13
फिरोजाबाद मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्लास में हमारे बराबर आकर खड़ा हो गया तमंचाधारी बदमाश
सहायक अध्यापक सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी एक बदमाश हाथ में हथियार लहराता हुआ सीधा उनके पास आया। वह डर के मारे हांफ रहा था और ठीक बराबर में आकर खड़ा हो गया। इससे पहले कि बच्चे कुछ समझ पाते, उसका पीछा करते हुए दो पुलिसकर्मी भी स्कूल परिसर में कूद गए।
8 of 13
मुठभेड़ में ढेर बदमाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को देखकर बदमाश ने एक बच्चे को ढाल बनाते हुए फायरिंग भी की। पुलिस की ललकार पर वह खेतों की तरफ भाग निकला। उसका दूसरा साथी गेट के जरिये भाग गया उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या कृष्णा यादव और स्थानीय ग्रामीण सुमित्रा देवी ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर ऐसा लगा कि जैसे गांव में कोई बड़ा युद्ध छिड़ गया हो। सभी ने कमरों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और बच्चों को बेंचों के नीचे छिपाकर उनकी जान बचाई।
9 of 13
शिकोहाबाद मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन घंटे तक चली मुठभेड़, छह थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा
एसओजी टीम पर हमला होते ही लखनऊ तक खलबली मच गई। इटावा से एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी तीन थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। डीजीपी ने आगरा और कानपुर के अधिकारियों को भी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। फिरोजाबाद और इटावा की कुल छह थानों की पुलिस ने लगभग दो घंटे तक अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को ढेर कर दिया।
10 of 13
शिकोहाबाद मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनकी जुबानी भी खौफ की कहानी
मैं बच्चों को मिड-डे मील (मध्याहन भोजन) देने के बाद कमरों की तरफ जा रही थी। तभी मैंने देखा कि आंगनबाड़ी केंद्र के पास वाले गेट से एक बदमाश हाथ में हथियार लिए दीवार कूदकर अंदर आ गया। उसके ठीक पीछे पुलिसवाले भी कूदकर अंदर आए। बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर एक गोली चलाई और भाग निकला।- सुनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री
11 of 13
शिकोहाबाद में पुलिस मुठभेड़ में ढेर बदमाश सुमित और अंकित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका, जान बचाकर भागे ग्रामीण
दिनदहाड़े गांव नीमखेरिया और नगला कनही में हुई इस मुठभेड़ के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। बेखौफ बदमाश जिस तरह पुलिस पर गोलियां बरसा रहे थे, उसे देखकर खेतों में काम कर रहे और सड़कों पर मौजूद ग्रामीण अपनी जान बचाकर घरों की तरफ भागे।
12 of 13
शिकोहाबाद में पुलिस मुठभेड़ में ढेर बदमाश सुमित और अंकित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वामी नगर निवासी मिथुन कुमार ने बताया कि सुबह गो सेवा करके लौट रहे थे, तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। सादा कपड़ों में दौड़ रही एसओजी की टीम ने बदमाशों का पीछा करने के लिए बाइक मांगी थी।
माैके पर पहुंचे आला अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिना वक्त गंवाए अपनी बाइक पुलिसकर्मियों को दे दी, जिससे जवान आगे बढ़े। ग्रामीण सुग्रीव सिंह और शिवराज सिंह ने बताया कि फायरिंग का खौफ ऐसा था कि कुछ ही मिनटों में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग अपने बच्चों को लेकर कमरों में दुबक गए। पुलिस ने जिस तरह अदम्य साहस दिखाकर चरी के घने खेतों में घुसकर बदमाशों को ढेर किया, वह काबिले तारीफ है।