फिरोजाबाद में मुस्कान हत्याकांड की जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मुस्कान दो बार घर से जा चुकी थी। इस बात से पिता को उस पर शक था।
हालांकि दोनों बार युवती अकेली ही मिली थी। वो पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ती थी।
फिरोजाबाद के सोफीपुर गांव की नीलकंठ कॉलोनी में रविवार शाम झूठी आन की खातिर राकेश राठौर ने अपनी 19 वर्षीय बेटी मुस्कान की बांक से काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी राकेश राठौर ने पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि बेटी मुस्कान पहले दो बार बिना बताए घर से चली गई थी। करीब एक माह पहले भी जब वह लापता हुई तो बसई मोहम्मदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तब वह पुलिस को जयपुर में मिली थी।
समाज और रिश्तेदारी में हो रही लगातार बदनामी के कारण वह गहरे तनाव और गुस्से में था। राकेश ने बताया कि पत्नी पुष्पा हमेशा बेटी का पक्ष लेती थी, इसलिए उसने गुस्से में उस पर भी हमला किया।
विज्ञापन
2 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, राकेश राठौर ने जिस झूठी सामाजिक प्रतिष्ठा और शक के आधार पर अपनी ही लाड़ली की बांक से काटकर हत्या कर दी, वह शक पूरी तरह बेबुनियाद था। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि मुस्कान जब भी घर से गई, वह किसी लड़के के साथ नहीं बल्कि बिल्कुल अकेली थी। पिता की गलतफहमी और गुस्सा इस खौफनाक वारदात की वजह बना।
विज्ञापन
3 of 11
एंबुलेंस में घायल मां को लेकर जाता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना बसई मोहम्मदपुर के प्रभारी निरीक्षक कृष्णस्वरूप पाल ने बताया कि करीब एक माह पहले जब मुस्कान घर से लापता हुई थी और परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, तब पुलिस ने गहनता से जांच की थी।
4 of 11
सरकारी ट्रामा सेंटर में रविवार रात को उपचार के दौरान भर्ती पुष्पा देवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। फुटेज में साफ नजर आया था कि मुस्कान पीठ पर एक बैग टांगे हुए स्टेशन पर बिल्कुल अकेली खड़ी थी। वह अकेले ही ट्रेन में सवार होते हुए कैमरे में कैद हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्विलांस की मदद से जब मुस्कान की लोकेशन जयपुर (राजस्थान) में मिली, तो पुलिस की टीम उसे बरामद करने वहां पहुंची थी। जयपुर में भी मुस्कान बिल्कुल अकेली ही मिली थी, उसके साथ कोई अन्य युवक नहीं था। तब पुलिस पूछताछ में मासूम मुस्कान ने रोते हुए बताया था कि पिता राकेश राठौर उसे घर में छोटी-छोटी बातों पर बहुत बुरी तरह डांटते-फटकारते थे। इसी रोज-रोज की डांट से नाराज और क्षुब्ध होकर वह बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
6 of 11
उपचार के दौरान अस्पताल में भर्ती पुष्पा देवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
19 जून को ही आने वाले थे लड़के वाले मुस्कान अभी नहीं करना चाहती थी शादी
आगामी 19 जून को मुस्कान को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे लेकिन मुस्कान ने इस शादी से साफ इन्कार कर दिया था। वह अभी शादी नहीं करना चाहती थी और कुछ समय बाद घर बसाने के पक्ष में थी। बेटी के इस फैसले और उसके घर से जाने को लेकर मन में पाले बैठे अंधे शक के कारण ई-रिक्शा चालक पिता राकेश राठौर आगबबूला था।
विज्ञापन
7 of 11
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ी थी और करीब दो साल पहले उसने अपनी पढ़ाई बंद कर दी थी। इसके बाद से वह घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी। पिता राकेश राठौर समाज के तानों से बचने के लिए जल्द से जल्द उसकी शादी कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहता था।
8 of 11
मुस्कान की मौत के बाद मोर्चरी पर मौजूद परिजन, रिश्तेदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी सिलसिले में बातचीत तय होने के बाद आगामी 19 जून को लड़के वाले मुस्कान को देखने के लिए घर आने वाले थे। जब यह बात मुस्कान को पता चली, तो उसने परिजनों से स्पष्ट कह दिया कि वह अभी शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहती, उसे थोड़ा और समय चाहिए। बेटी का यह इन्कार पिता राकेश को नागवार गुजरा था।
9 of 11
मुस्कान के शव के पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी पर मौजूद उसके भाई अजय और अरुण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोवर्धन परिक्रमा अधूरी छोड़कर आए बेटा-बहू
इस खूनी वारदात की खबर जब पड़ोसियों के जरिए परिजन तक पहुंची तो कोहराम मच गया। मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा कर रहे छोटा बेटा अरुण और उसकी पत्नी अंजू परिक्रमा को बीच में ही अधूरा छोड़कर बदहवास हालत में घर की तरफ दौड़े। वहीं बड़ा बेटा अजय भी चूड़ी कारखाने की ड्यूटी छोड़कर घर की तरफ भागा। घर पहुंचते ही बहन की लाश और मां को खून से लथपथ देख दोनों भाई फूट-फूटकर रो पड़े।
10 of 11
आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने दी तहरीर
बेटे अजय की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी पिता राकेश राठौर को रविवार देर रात ही फतेहाबाद रोड स्थित मडुआ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
सोफीपुर में स्थित मुस्कान के मकान पर वारदात के बाद सोमवार सुबह लटका ताला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में नहीं जले चूल्हे
मुस्कान की हत्या के बाद सोमवार को पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वहीं, इस खौफनाक हादसे से पूरी तरह टूट चुके परिवार के बचे हुए सदस्यों ने गहरा सदमा लगने के कारण चुप्पी साध ली है।