फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले तमंचे से आरव की हत्या करना चाहता था हैवान, ऐन वक्त पर इसलिए बदला प्लान; कातिल का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 31 May 2026 03:35 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

फिरोजाबाद में मासूम की हत्या करने वाले आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वो पहले तमंचे से आरव को मौत के घाट उतारने वाला था। लेकिन पकड़े जाने के डर से सड़क पर पटककर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
1 of 12
Firozabad Child Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव को सड़क पर पटक-पटककर मार डालने वाले सनकी और शातिर हत्यारे विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अवस्था में उसे अभिरक्षा में लेकर तत्काल शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वारदात के महज छह घंटे के भीतर इस खौफनाक हत्याकांड का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद शुरुआती पूछताछ में एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है। 

शातिर हत्यारे विराज ने मासूम आरव की जान लेने के लिए पहले तमंचे से गोली मारने की खौफनाक साजिश रची थी। वह अपने साथ अवैध तमंचा लोड करके ही बदायूं से शिकोहाबाद आया था।
विज्ञापन

2 of 12
विराज उर्फ जितेंद्र पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर के वक्त जब वह आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर सुनसान गली में ले गया, तो उसने पहले बच्चे को गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन दिन के उजाले में गोली की आवाज होने पर तुरंत पकड़े जाने के डर और ऐन वक्त पर प्लानिंग में आई अड़चन के कारण उसकी यह साजिश नाकाम हो गई। इसके बाद सड़क पर पटक-पटककर मार डाला था।
विज्ञापन

3 of 12
मुठभेड़ के बाद जानकारी देती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग
दोपहर में वारदात को अंजाम देने के बाद जब पुलिस ने रात करीब 8:30 बजे के बाद भुड़ा भरतरा रोड पर घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख शातिर कातिल ने सरेंडर करने के बजाय उसी लोड तमंचे को निकाल लिया, जिससे उसने दोपहर में आरव की हत्या की साजिश रची थी। उसने उसी अवैध असलहे से पुलिस टीम पर सीधे जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
 

4 of 12
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल के वार्ड में लगाने लगा नारे
हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने इमरजेंसी वार्ड में अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। अस्पताल के बेड पर लेटे-लेटे ही शातिर और सनकी हत्यारा विराज अचानक जोर-जोर से जय श्रीराम के नारे लगाने लगा। कराहने और दर्द के बजाय अस्पताल परिसर में कातिल की इस अजीबोगरीब हरकत और चीख-पुकार को सुनकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और वहां मौजूद मरीजों के तीमारदार सन्न रह गए। 

 
विज्ञापन

5 of 12
मासूम आरव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वार्ड में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अस्पताल के गाडों ने कड़ी मशक्कत के बाद सनकी हत्यारे को डांट-फटकार कर शांत कराया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके पैरों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

6 of 12
मासूम की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी विराज को शक था कि बच्चे के कारण फिर एक न हो जाएं पति-पत्नी
पुलिस और परिजनों की मानें तो आरोपी विराज के दिमाग में एक सनक सवार हो चुकी थी। उसे लगता था कि रती उससे शादी सिर्फ अपने डेढ़ साल के बेटे आरव की वजह से नहीं करना चाहती है। उसके मन में यह गहरा शक बैठ गया था कि भले ही रती और उसके पति सुमित के बीच अभी अनबन चल रही है, लेकिन बच्चे की खातिर भविष्य में दोनों फिर से एक हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 12
मासूम की हत्या के बाद गली में खड़े लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रती को हमेशा के लिए अपना बनाने और इस संभावना को खत्म करने के लिए उसने मासूम आरव को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची। हालांकि, उसकी इस हैवानियत ने खुद उसका भविष्य हमेशा के लिए सलाखों के पीछे धकेल दिया है और रती के हंसते-खेलते परिवार को भी पूरी तरह उजाड़ दिया।

 

8 of 12
मासूम की हत्या के बाद जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कत्ल के बाद रती के फूफा को फोन कर दी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी
मासूम आरव की बेरहमी से हत्या करने के बाद भी सिरफिरे हत्यारे विराज का खून शांत नहीं हुआ है। वारदात को अंजाम देकर भागने के बाद उसने बच्चे की मां रती के दिल्ली में रहने वाले फूफा पंकज को फोन कर पूरे परिवार को जान से मारने की खौफनाक धमकी दे डाली।

 

9 of 12
मासूम की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिंकी देवी के अनुसार, आरोपी विराज ने फोन पर पंकज से बेहद तल्ख लहजे में कहा कि मैंने बच्चे को तो मार दिया है, लेकिन अगर अब रती या उसके परिवार ने मेरे खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई, तो मैं पूरे परिवार को जान से मार डालूंगा। हत्यारे की इस गीदड़भभकी से दिल्ली में मौजूद फूफा सन्न रह गए।

10 of 12
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने शनिवार देर शाम फोन कर आरव की नानी पिंकी देवी को इस पूरे धमकी भरे फोन कॉल की जानकारी दी। इस नए खुलासे के बाद से पीड़ित परिवार बुरी तरह डरा और सहमा हुआ है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए इस कॉल डिटेल को भी जांच में शामिल करने की मांग की है।

11 of 12
मासूम को सड़क पर पटकता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिरोजाबाद में मां के शादी से इन्कार पर डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मार डाला
यूपी के फिरोजाबाद की शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया।

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। 

 
विज्ञापन

12 of 12
मासूम की हत्या के बाद बंद पड़ा घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रती ने 3 नवंबर 2024 को बेटे आरव को जन्म दिया, लेकिन पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से मायके में रह रही थी। 

इसी बीच रती के पति के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं। विराज ने पहले तो रती के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का भरोसा देकर विश्वास जीता और बाद में रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे रती ने ठुकरा दिया था। विराज को लगा कि बच्चे के कारण ही रती शादी से मना कर रही है और उसने बच्चे की जान ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें