फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aarav Murder: आरव की पटककर हत्या से पहले आधे घंटे तक फोन पर की बात, फिर मारा; बेटे का मुंह तक न देखने आया बाप

Mon, 01 Jun 2026 03:09 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में हुए आरव हत्याकांड में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वारदात से पहले आधे घंटे तक आरोपी फोन पर बात करता रहा। हत्या के बाद आरोपी ने आरव की मां को फोन कर कहा कि आरव को चोट लग गई है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
1 of 15
Aarav Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद में मासूम आरव हत्याकांड में मां रती शर्मा ने पुलिस पूछताछ में आरोपी विराज की साजिश को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। रती ने बताया कि आरोपी विराज पिछले तीन महीने से लगातार उसके पीछे पड़ा हुआ था। 

एक महीने पहले विराज ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था और कहा था कि वह आरव को भी अपने साथ रखेंगे। मगर, उसने दूसरी शादी करने से साफ मना कर दिया था। इसी इनकार से बौखलाकर विराज ने मासूम की हत्या की साजिश रची।

शनिवार की घटना को याद करते हुए रती ने बताया कि जब विराज शिकोहाबाद में पुष्पलता के घर पहुंचा, तो उसने वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बात नहीं की थी। उसने घर के अंदर जाकर सिर्फ पानी पिया और फिर बाहर आ गया।
 
विज्ञापन

2 of 15
मासूम आरव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रती के अनुसार, इसके बाद विराज करीब आधे घंटे से अधिक समय तक घर के बाहर किसी से फोन पर बात करता रहा। इसी दौरान जब रती ने आरव को सुलाने के लिए आवाज लगाई, तो बाहर खड़ा विराज भागकर अंदर आया। उसने आरव से कहा, चलो आरव, टॉफी दिलाऊं... और उसे अपने साथ लेकर चला गया। बाहर ले जाकर उसने मासूम को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला।
विज्ञापन

3 of 15
बेसुध हुई आरव की मां रति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कत्ल के बाद मां को किया गुमराह करने वाला फोन
मासूम आरव की जान लेने के बाद शातिर हत्यारे विराज ने रती को फोन किया और झूठ बोलते हुए कहा कि आरव को चोट लग गई है। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, आरोपी बच्चे के शव को घर के मुख्य दरवाजे पर छोड़कर वहां से भाग चुका था।

4 of 15
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न जन्म पर देखने आए थे आरव का मुंह और न बेरहम मौत के बाद पहुंचे पिता व ससुरालीजन
मासूम आरव का रविवार दोपहर बाद अरांव के ग्राम बामई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम के शव का ननिहाल पक्ष के लोगों ने दी अंतिम संस्कार किया। इस दौरान जहां मां रती देवी और नानी पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं खून के रिश्तों की बेरुखी देखकर हर आंख नम थी।

 
विज्ञापन

5 of 15
आरव की ननिहाल बामई में शोकाकुल महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रती को बेटे आरव की भीभत्स मौत के साथ ही रविवार को इस बात का सबसे गहरा दुख था कि उसके पति सुमित कुमार और बदायूं निवासी अन्य ससुरालीजन बच्चे का आखिरी बार मुंह तक देखने नहीं आए।
विज्ञापन

6 of 15
माता-पिता के साथ आरव की नानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलखती मां रती ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसकी शादी 18 फरवरी 2024 को हुई थी, लेकिन शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जब वह छह महीने की गर्भवती थी, तब पति सुमित ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके आ गई और फिर दो महीने बाद भरतना, इटावा स्थित अपनी ननिहाल चली गई।
विज्ञापन

7 of 15
गमजदा आरव की नानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रती ने रोते हुए बताया कि 3 नवंबर 2024 को भरतना में आरव का जन्म हुआ था। उस समय भी पति सुमित या ससुराल का कोई अन्य सदस्य बच्चे का चेहरा देखने तक नहीं आया। आरव के जन्म के डेढ़ महीने बाद जब उसके ससुर की मौत हुई, तब वह बच्चे को लेकर बदायूं स्थित अपनी ससुराल (सियाराम नगर) गई थी।

 

8 of 15
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ससुर के तेहरवीं संस्कार के बाद फिर वापस मायके आ गई थी। इसके बाद पति सुमित के मामा ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों में समझौता कराया था और दोबारा ससुराल लेकर गए थे। मगर, वह समझौता भी काम नहीं आया और ससुराल में फिर से उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न का दौर शुरू हो गया था।

9 of 15
विराज उर्फ जितेंद्र पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कातिल विराज की 14 दिन की रिमांड मंजूर
शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से सड़क पर आठ बार पटक कर हत्या के आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, सिविल लाइंस, बदायूं की रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश रविवार को पेशी हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विराज की 14 दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर कर ली है।

10 of 15
मासूम को सड़क पर पटकता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
हालांकि, शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली के घाव काफी गहरे हैं। इस वजह से उसे फिलहाल जिला अस्पताल फिरोजाबाद में ही कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस अभिरक्षा में भर्ती रखा गया है। 

 

11 of 15
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को आरोपी के पैरों का एक्सरे कराया जाएगा। इस एक्सरे रिपोर्ट के आने के बाद ही डॉक्टर यह तय करेंगे कि विराज का आगे का इलाज फिरोजाबाद जिला अस्पताल में ही संभव है या फिर उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ेगा। डॉक्टरों के अनुसार, पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही आरोपी को जिला जेल भेजा जाएगा।
 

12 of 15
मासूम आरव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हुई थी वारदात
शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने रिश्ते की भाभी रती से शादी करने की जिद पूरी न होने पर उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव को सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मार डाला था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। 

 

13 of 15
मासूम की हत्या के बाद जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। मूल रूप से अरांव निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। 

 

14 of 15
मासूम की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से मायके में रह रही थी। इसी बीच सुमित के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे रती ने ठुकरा दिया था। शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ कानूनी राय लेने शिकोहाबाद आई थी। 

 
विज्ञापन

15 of 15
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी विराज भी वहां पहुंच गया था। मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले गया था। घर से 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर उसने मासूम को 27 सेकंड के भीतर लगातार 8 बार पक्की सड़क पर पटका। बच्चे की मौत के बाद वह शव को दरवाजे पर फेंककर भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें