अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में मोहम्मद सलीम निवासी नवाबगंज बरेली, जो कोल्ड स्टोर में काम कर रहा था। पीलीभीत मंजूर अहमद (50), इकबाल (25), फईम (28), नासिर (35), उत्तराखंड का सोहेल (30), बरेली निवासी अनिल (19), अफजल (40), इरशाद (55), सागर (42), नवाबगंज निवासी रहीम (52) को दिक्कत हुई। इनके अलावा गांव कुकथरी के पार्थ (12) पुत्र रामसजन, माधव (8) पुत्र रामसजन, सोनी (25) पुत्र सुभाष, आयुषी (14) पुत्री राकेश, परी पुत्री रविकांत शर्मा, रेनू पुत्री रामसजन, पूनम पुत्री सुभाष, श्रीदेवी (50), रचना पत्नी धर्मवीर (35), ताराचंद्र (82), अनिल कुमार (50) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि सभी मरीजों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है।