फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Fire: सिंधी बाजार में आग का दिखा रौद्र रूप, अग्निशमन विभाग रहा विफल...वायु सेना की ली गई मदद

Thu, 23 May 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Agra Fire - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिंधी बाजार में आग के रौद्र रूप को देख जहां व्यापारियों के पसीने छूट रहे थे, वहीं अग्निशमन विभाग भी हांफ गया। इसके बाद वायुसेना की मदद लेनी पड़ी। खेरिया स्थित वायु सेना स्टेशन से पानी भरकर दमकलें घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

सिंधी बाजार में आग बुझाने के लिए पानी का पॉइंट ही नहीं था। ऐसे में अग्निशमन विभाग को दमकलों में एसएन मेडिकल कॉलेज से पानी भरना पड़ा। आठ बड़ी व दो छोटी दमकलों ने 20 से अधिक चक्कर लगाए। दमकलों ने दो तरफ से आग पर पानी की बौछार की। पांच दमकलें एसएन के पीपल वाले गेट की तरफ से और पांच कोतवाली की तरफ से सिंधी बाजार पहुंचीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Agra Fire - फोटो : अमर उजाला
एसी का कंप्रेसर फटने से राजन एंड संस गारमेंट शोरूम में भीषण अग्निकांड हुआ। जिसकी चपेट से आने से एक-एक कर सात दुकानों में आग लग गई। 10 दमकलों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक सात दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था। आठ अन्य दुकानों में भी आग से नुकसान हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Agra Fire - फोटो : अमर उजाला
फुटवियर शोरूम, मेडिकल स्टोर व रेस्तरां भी जला
राजन एंड संस के गारमेंट शोरूम के बराबर से पुष्पा क्लॉथ स्टोर था। इसके बराबर में नीचे रामसती मेडिकल स्टोर और ऊपर मसाला रेस्टोरेंट में भी आग लग गई। खन्ना फुटवियर और उपहार फुटवियर भी आग में जल गए। एक आयुर्वेदिक, एक पुस्तक भंडार सहित सात दुकानें पूरी तरह और आठ दुकानें आंशिक रूप से जल गईं।


 

4 of 5
Agra Fire - फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड की टाइम लाइन...
शाम 4 बजे राजन एंड संस गारमेंट शुरू में कंप्रेसर फटा
4.15 मिनट पर आग एसी के डक्ट से शोरूम में फैली
4.24 मिनट पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Agra Fire - फोटो : अमर उजाला
4.35 मिनट पर सिंधी बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई।
5.20 बजे दमकल पहुंची, एसएन से पानी भरना शुरू।
6.00 बजे खेरिया एयरफोर्स स्टेशन से दमकल पहुंची।
8.00 बजे तक आग पर काबू पाया, धुंआ उठता रहा।

8.30 बजे दुकानों में लगी आग पर पूरी तरह नियंत्रण।
9.00 बजे दमकल की 9 गाड़ियां वापस लौट आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें