कासगंज से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। घटना रविवार रात करीब 11:45 बजे हरसिंहपुर गोवा हॉल्ट के समीप हुई। चलती ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से ट्रेन में अफरातफरी मच गई। गार्ड को जानकारी होने पर ट्रेन को हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास रोक दिया गया। जिसे डब्बे में आग लगी थी, उसे आनन-फानन में ट्रेन से अलग किया गया है। बताया जाता है कि डब्बे में कुछ यात्री भी सवार थे। आग लगते ही यात्री कूदने लगे, जिससे कुछ यात्री चोटिल हो गए।
जानकारी के मुताबिक रात 9.15 बजे ट्रेन संख्या 05389 कासगंज से फर्रुखाबाद स्टेशन की ओर रवाना हुई। जब यह ट्रेन फर्रुखाबाद ट्रैक पर हरसिंहपुर गोवा हाल्ट से गुजर रही थी। इसी बीच अचानक एक बोगी में आग लग गई।