फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हत्या और सुसाइड: खाते में सात लाख, छह बीघा जमीन, फिर क्या था दुख; मनीष ने वीडियो और नोट में लिखे ये शब्द

Wed, 11 Feb 2026 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा के महावन तहसील के गांव खप्परपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई। किसान ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है, हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, किसी को परेशान नहीं किया जाए। 
विज्ञापन
1 of 15
mathura murder and suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ऐसा क्या दुख था, जिसके चलते एक सीधे-साधे किसान ने अपने पूरे परिवार का खात्मा करके खुद भी जान दे दी। जिन बच्चों को उसने गोद में खिलाकर बड़ा किया, उनका गला दबाने में भी उसके हाथ नहीं कांपे। सबकी जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या दुख था तो जो एक झटके में हंसते खेलते परिवार को खत्म कर दिया। अपना ही वंश मिटा दिया। यह राज सभी को परेशान किए है।

पुलिस को मनीष के मोबाइल से वीडियो में मनीष ने बड़े शांत भाव से कहा है कि हम अपनी मर्जी से मरे हैं। हम बहुत परेशान थे अपने दुखों से। इसमें उन्होंने कहा है कि 'मैं मनीष कुमार, अपनी मर्जी से मरे हैं हम, इसमें किसी का दोष नहीं है। इसलिए कोई किसी को परेशान न करें। 
विज्ञापन

2 of 15
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमने जो प्लॉट बेची है सतीश विरामपुर वाले को, उसके 12.60 लाख रुपये आए हैं, बाद में बाकी के पैसे ले लें, उनका भी कोई दोष नहीं है। हम अपने दुखों से परेशान हैं, और इसमें किसी की भी कोई गलती नहीं है। सब बढ़िया रहना, सभी साथियों से निवेदन है, सब बढ़िया रहना।
 
विज्ञापन

3 of 15
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो और सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'दो बार अपने दुखों से परेशान होने की बात कही'
इस वीडियो में मनीष ने दो बार अपने दुखों से परेशान होने की बात कही है, लेकिन ऐसा क्या दुख था, जिसके बारे में मनीष ने नहीं बताया। घरवालों का कहना है कि कोई आर्थिक तंगी नहीं थी। तीन माह पहले मनीष को टाइफाइड जरूर हुआ था, लेकिन वह अब स्वस्थ था। 

 

4 of 15
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैंक खाते में लगभग सात लाख रुपये
गांव में भी हर जुबां पर यह सवाल है कि आखिर जिस दुख की बात मनीष ने कही है, वह क्या था? वह भी तब जबकि सीमा के बैंक खाते में लगभग सात लाख रुपये और मनीष के पास तीन बीघा खेती व इतनी ही ससुराल में जमीन है। चूंकि सीमा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी तो उनकी संपत्ति भी मनीष और सीमा को ही मिलने वाली थी। 
विज्ञापन

5 of 15
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद शवों को लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में आर्थिक तंगी का सवाल ही नहीं उठता। बार-बार पुलिस भी इसी पर जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या रहा कि अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या करते समय मनीष के हाथ क्यों नहीं कांपे। क्या वजह रही कि जिन बच्चों को लाड़ प्यार से पाला था, उनका रस्सी से बेरहमी से गला दबा दिया, पत्नी के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या की। तीनों बच्चों का जिक्र तक नहीं किया। पुलिस का मानना है कि वीडियो पहले बनाया गया है, इसके बाद घटना की गई।

 
विज्ञापन

6 of 15
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद शवों को लेकर जाते हुए, विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तंत्र-मंत्र व हत्या के बिंदु के साथ सारे सुसाइट नोटों के तार जोड़कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। हालांकि प्रथम दृष्टया अवसाद के कारण मनीष ने ऐसा कदम उठाया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन के बयान के आधार पर मामले की जांच होगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे सी आधार पर कार्रवाई होगी। अनुपम कुलश्रेष्ठ, एडीजी जोन आगरा
विज्ञापन

7 of 15
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खप्परपुर में एक ही परिवार के पांच शव मिले हैं। इसमें मासूम भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनीष ने अपनी पत्नी के सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या की, फिर तीनों मासूमों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मनीष ने बिजली के करंट से आत्महत्या कर ली। मनीष की डायरी, दीवार और वीडियो संदेश में सुसाइड नोट मिला है। श्लोक कुमार, एसएसपी
 

8 of 15
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में किसान ने सुसाइड नोट छोड़ पत्नी, तीन बच्चों की हत्या कर दी जान
मथुरा के महावन तहसील के गांव खप्परपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई। किसान ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है, हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, किसी को परेशान नहीं किया जाए। 

 

9 of 15
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से पहले डायरी और वीडियो में भी सुसाइड नोट मिला है। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेष पांडेय, डीएम, एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। घटना के पीछे मानसिक अवसाद सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
 

10 of 15
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खप्परपुर गांव में अनुसूचित जाति के दिवंगत किसान रामकिशन के तीन बेटों में मंझले बेटे मनीष (35) अपनी पत्नी सीमा (30), तीन बच्चों प्रियांशी (6), हनी (5) और ढाई साल के प्रतीक के साथ गांव में ही रहते थे। मनीष की 8 साल पहले हाथरस के गांव मढ़नई निवासी सीमा से शादी हुई थी। मनीष और दोनों भाई सुधीर व बंटी उर्फ जयकिशन के घर भी आसपास हैं।

11 of 15
मथुरा में सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां श्यामवती (70) दूसरे भाइयों के साथ रहती हैं। तीनों भाई अलग-अलग खेतीबाड़ी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे तक मनीष के बच्चे घर के बाहर दिखाई नहीं दिए। इस पर बड़े भाई सुधीर ने मनीष के घर का दरवाजा खटखटाया मगर काफी देर तक जवाब नहीं मिला।

12 of 15
सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीमा, हनी और बेटे के शव बेड पर पड़े थे
दीवार फांदकर अंदर घुसे, अनहोनी की आशंका पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर देखा तो मनीष का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि सीमा, हनी और बेटे के शव डबल बेड पर पड़े थे। प्रियांशी का शव चारपाई पर था। यह देखकर चीखपुकार मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बेड पर ही पुलिस को लोहे का मूसल मिला। पास में रस्सी पड़ी थी।
 

13 of 15
मथुरा सामूहिक आत्महत्या केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डायरी में मिला तीन पन्नों का सुसाइड नोट
कमरे की दीवार पर लिखा मिला कि ‘हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, किसी को परेशान नहीं किया जाए।’ इसी तरह पॉकेट डायरी के पन्नों पर लिखा था कि ‘मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान नहीं करे-मनीष।’ दूसरे पन्ने पर लिखा था ‘सतीश विरामपुर वाले पर प्लॉट के पैसे हैं उसके जीजा लक्ष्मण प्रसाद (गोवर्धन) वाले पर। 126000 आए, 7 लाख और हैं।’ इसी तरह डायरी में भी तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।
 

14 of 15
मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष ने घटना से पहले वीडियो भी बनाया है, इसमें भी उन्होंने अपनी मर्जी से जान देने की बात कही हैं। हम अपने दुखों से दुखी हैं। किसी को परेशान नहीं किया जाए। एसएसपी ने बताया कि मनीष ने पत्नी की गला दबाकर और मूसल से प्रहार करके और बच्चों का गला दबाकर हत्या की हैं। फिर हाथ में बिजली का तार लेकर खुदकुशी की है।

विज्ञापन

15 of 15
मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया ज़हर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रथम दृष्टया घटना के पीछे मानसिक अवसाद का कारण प्रतीत हो रहा है। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि घटना के पीछे तंत्र-मंत्र, पारिवारिक विवाद सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आर्थिक तंगी का मामला इसलिए नहीं है, क्योंकि उन्होंने हाल में प्लॉट बेचा था, जबकि सीमा के खाते में भी रकम जमा है। जांच में भी आर्थिक तंगी का कारण सामने नहीं आया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। देर शाम सभी के शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। शव परिजन को सौंप दिए गए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें