फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी IAS की फ्रेंडलिस्ट में 12 अफसर, इस तरह झोंक रहा था सभी की आंखों में धूल

Thu, 07 Jun 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
fake IAS officer
खुद को पुदुचेरी के उपराज्यपाल का ओएसडी बताने वाले फर्जी आईएएस मंजीत राज ने अपनी शादी के लिए 12 असली अफसरों को न्योता दिया था। वह इन अधिकारियों के संपर्क में तीन साल से है। इन्हें रिंग सेरेमनी में भी बुलाना चाहता था लेकिन सब कुछ आननफानन में होने के कारण नहीं बुला पाया। 
विज्ञापन

2 of 5
fake IAS officer
इनमें डीएम, कमिश्नर, एसएसपी स्तर के अधिकारी भी हैं। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े अधिकारियों की आंखों में वह धूल झोंकता रहा और उन्हें उस पर शक नहीं हुआ। वह खुद को 2004 का आईएएस आफिसर बताता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह अधिकारी से मिलते समय कई बातों का ख्याल रखता था। 
विज्ञापन

3 of 5
fake IAS officer - फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर अधिकारियों की तैनाती के बारे में बात करता था। पुदुचेरी के बारे में उसने काफी जानकारी जुटा रखी थी। इसके बारे में बताता था। अफसरों को पुदुचेरी आने का न्योता देता था। मंजीत राज ने 2014 के बैच के अधिकारियों के नाम रट रखे थे। उनके बारे में यह भी मालूम रखता था कि किसकी तैनाती कहां पर है? 

4 of 5
fake IAS officer - फोटो : अमर उजाला
वह 2010 से 2016 तक के बैच के कई अधिकारियों के नाम बातचीत के दौरान लेता था। इससे सामने वाला आसानी से उसकी बातों पर यकीन कर लेता था। वह जहां भी घूमने के लिए जाता था, पहले वहां के अधिकारियों को फोन करता था। अपने लिए फाइव स्टार होटल में कमरे का इंतजाम कराता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी उसे ओएसडी मानकर उसके लिए मुफ्त कमरे का इंतजाम करते थे। वह फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा देखने के लिए गया था। इस दौरान उसे सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। उसने यह नहीं बताया कि यह सुरक्षा किस अधिकारी ने दिलाई थी। सिर्फ इतना कहा कि उसके बहुत दोस्त हैं, किस किसका नाम ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें