फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Constable Murder Case: प्रत्यक्षदर्शी बोले-आशीष बार-बार कह रहा था...रोहित मोबाइल दे दो, रात 12:45 बजे अचानक कमरे से आवाज आनी हुई बंद

Sat, 02 Jul 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
Constable Death - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नौहझील पुलिस के अनुसार सिपाही आशीष कुमार से पहले उसके साथी सिपाही रोहित धनखड़ ने जमकर मारपीट की और फिर उसका रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुसाइड दिखाने के लिए सिपाही के शव को पंखे से लटकाया गया। पुलिस ने हत्यारोपी साथी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक सिपाही के पिता की तहरीर पर साथी सिपाही के खिलाफ अनुसूचित जाति और हत्या किए जाने का मुकदमा थाना नौहझील में दर्ज कर लिया गया है। थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम बरावली थाना बहसूमा, मेरठ का शव 29 मई की देर रात कस्बे के रेतिया गली में विपिन पाठक के मकान में किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान पिटाई की तरफ साफ इशारा कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 7
मृतक कांस्टेबल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शुरूआत में पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही थी, फिर भी पुलिस ने शक के आधार पर सिपाही रोहित धनखड़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सिपाही टूट गया। 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मृतक सिपाही आशीष के पिता रविंद्र सिंह की तहरीर पर नौहझील पुलिस ने हत्या और अनुसूचित जाति की धारा में मुकदमा दर्ज करके आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रोहित ने रस्सी से आशीष का गला घोंटा था। उसके बाद पंखे पर लटकाकर सुसाइड का ताना-बाना बुना। 

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वारदात के समय बीयर पीने के बाद रोहित ने आशीष का मोबाइल छीन लिया था। उस वक्त सिपाही आशीष किसी जान पहचान वाली लड़की से वीडियो कॉलिंग कर रहा था। मोबाइल न देने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 7
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पड़ोस के कमरे में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी कुलदीप पाठक और पीयूष शर्मा के अनुसार दोनों ने कमरा बंद करके बीयर पी। इस दौरान आशीष एक युवती से मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग कर बातचीत करने लगा। इसी बीच रोहित ने आशीष का मोबाइल छीन लिया। वहीं से दोनों में रार हो गई। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
कमरे से आवाज बाहर आ रही थी। आशीष बार-बार कह रहा था कि रोहित मोबाइल दे दो। जब मोबाइल मांगने पर नहीं मिला तो दोनों में मारपीट भी हो गई। सिपाहियों के झगड़े को सुनकर कुलदीप और पीयूष अपने कमरे में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
रात 12:45 बजे के बाद सिपाहियों के कमरे से आवाज आना बंद हो गई। बताया गया है कि रात ढाई बजे रोहित ने कुलदीप और पीयूष को उठाया। अंदर जाकर देखा तो आशीष का शव पंखे से लटका मिला। रोहित ने नौहझील पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें