अमर उजाला व उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से शुक्रवार को बीडी फार्म हाउस, 125-फुटा रोड, चमरौली में चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 30 स्कूलों के 150 से अधिक छात्र छात्राओं की पेंटिंग प्रदर्शित की गई। 10 पेंटिंग का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्यस्तर पर चयनित पेंटिंग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर अमर उजाला और खादी ग्रामोद्योग की ओर से स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई थी। स्कूलों से चयनित पेंटिंग को ही प्रदर्शनी में स्थान दिया गया। कुछ पेंटिंग में महात्मा गांधी की दांडी यात्रा, उनके सफाई अभियान को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
प्रशस्ति पत्र दिखातीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
कुछ विद्यार्थियों ने खादी और स्वदेशी अपनाने का संदेश देने वाली पेंटिंग बनाई थी। एक विद्यार्थी ने चरखा बनाकर संदेश लिखा था कि ‘खादी के धागे-धागे में अपनेपन का अभिमान भरा, माता का इसमें मान भरा, अन्यायी का अपमान भरा।’चयनित छात्र और उनके अभिभावक ने कार्यक्रम में भाग लिया।
4 of 5
निर्णायक मंडल के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल में शामिल ललित कला संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शार्दुल मिश्र ने कहा कि आपको जो भी विषय दिया जाए, पहले उसके बारे में ठीक से जानें, फिर चित्र बनाना शुरू करें। ललित कला संस्थान के ही असिस्टेंट प्रोफेसर देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को प्राथमिक रंगों के संबंध में बताया।