फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम भक्तों के लिए खुला द्वारकाधीश मंदिर, सामाजिक दूरी से किए दर्शन, देखें तस्वीरें

Wed, 10 Jun 2020 04:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
राजाधिराज द्वारकाधीश जी महाराज मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को 77 दिनों के बाद ठाकुर द्वारकाधीश ने भक्तों को दर्शन दिए। अपने आराध्य के दर्शन पाकर भक्त उन्हें अपलक निहारते रहे। लेकिन आज समय का अभाव था, इसलिए एक झलक प्रभु की ली और बढ़ चले अपने गंतव्य की ओर। मंदिर प्रबंधन ने सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन कराए। पांच-पांच की संख्या में भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर किए भक्तों ने आराध्य के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बाद केंद्र सरकार द्वारा लाक डाउन 25 मार्च से द्वारकाधीश मंदिर को बंद किया गया था। सरकार की गाइडलाइन के तहत प्रशासन ने मंदिर खोलने की अनुमति दी गई। सरकार अनुमति के तहत मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज व काकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार सभी गाइड लाइन पर विचार करते हुए बुधवार की सुबह 9. 30 से 11 बजे तक दर्शन हुए। वहीं शाम को 6 से 7 बजे तक भक्तों के लिए दर्शन खोले गए।
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर को सैनिटाइज करती नगर निगम की टीम और आराध्य द्वारकाधीश महाराज - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर आने वाले सभी भक्तों को सर्वप्रथम थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा सैनिटाइजर से हाथ धुलाए गए। सर्किल के अंदर खड़ा करने के बाद पांच पांच की संख्या में भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। जो व्यक्ति मास्क पहन कर आ रहा था उसे ही प्रवेश दिया। 65 वर्ष से ऊपर और 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया गया।  

4 of 5
राजाधिराज द्वारकाधीश जी महाराज - फोटो : अमर उजाला
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में 8 झांकियां होती है परंतु इस समय महामारी के चलते भक्तों को राजभोग और शयन भोग के ही दर्शन मिले। भक्तों को मंगला, श्रृंगार और ग्वाल के दर्शन सुलभ नहीं हो सके। मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जैसे-जैसे समय बीतेगा व्यवस्थाएं बदलेंगे। उन्होंने कहा कि भक्तजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शन करें व धैर्य रखें। जो भक्त अपने आराध्य की सेवा करना चाहते हैं वह रसीद काटकर एक दिन पूर्व अपनी ओर से सेवा मंदिर में दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर किए भक्तों ने आराध्य के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए मंदिर में फूल मालाओं का प्रवेश नहीं होने दिया गया और किसी भी भक्त को प्रसाद भी नहीं दिया गया। वहीं मुख्य परिक्रमा बंद रही। लोग मंदिर में एकत्रित ना हो इसके लिए मंदिर प्रबंधन के सदस्य और सिविल डिफेंस के साथ पुलिस की मदद ली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें