आगरा के थाना ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट में डॉ. दीप्ति अग्रवाल दहेज मृत्यु केस में सीबीआई ने विवेचना शुरू कर दी है। शुक्रवार को छह सदस्यीय टीम आगरा आई। डॉ. दीप्ति के फ्लैट पर छह घंटे तक पड़ताल की। यहां से मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए। डॉ. एससी अग्रवाल सहित अन्य ससुरालियों से दो घंटे पूछताछ की। इसके बाद थाने के मालखाने में रखी डीवीआर लेकर टीम चली गई।
विज्ञापन
2 of 5
आगरा: डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉ. दीप्ति तीन अगस्त, 2020 को अपने फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थीं। छह अगस्त 2020 को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पिता डॉ. नरेश मंगला ने थाना ताजगंज में दहेज मृत्यु, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें डॉ. दीप्ति के पति डॉ. सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ डॉ. अमित और जेठानी तूलिका को नामजद किया। पुलिस ने डॉ. सुमित को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा: डॉक्टर आरसी अग्रवाल के घर पर पहुंची सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
केस में 24 अक्तूबर, 2020 को सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगा दी थी। 17 दिसंबर, 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश कर दिए। 27 जनवरी को सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया था।
सास-ससुर से अधिक सवाल किए
शुक्रवार सुबह तकरीबन आठ बजे सीबीआई की टीम डॉ. एससी अग्रवाल के चाणक्यपुरी स्थित घर पहुंची। यहां डॉ. दीप्ति के ससुर, जेठ, जेठानी, सास, तीन नौकरानी और गार्ड से टीम ने पूछताछ की। सास-ससुर से अधिक सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों ने बताया कि टीम को कई अहम बातें पता चली हैं। टीम कोर्ट के आदेश सहित अन्य कागजात ले गई।
4 of 5
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
चार मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त
सीबीआई टीम सुबह तकरीबन दस बजे डॉ. दीप्ति के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट स्थित फ्लैट पहुंची। पुलिस ने फ्लैट को सील कर रखा था। थाना ताजगंज पुलिस को बुलाकर फ्लैट को खुलवाया गया। सीबीआई ने फ्लैट की तलाशी ली। उस कमरे को देखा, जहां पर डॉ. दीप्ति के फंदे से मिलने की बात कही गई है। फ्लैट से चार मोबाइल और एक लैपटॉप मिला। टीम ने उन्हें जब्त किया। शाम तकरीबन चार बजे तक तलाशी लेने के बाद फ्लैट से टीम चली गई। सीबीआई टीम ने थाना ताजगंज के मालखाने में रखी डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया। डीवीआर में फ्लैट में आने-जाने वालों के फुटेज हैं।
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के जवाब जानेगी सीबीआई
ताजगंज पुलिस की विवेचना पर डॉ. दीप्ति अग्रवाल के पिता डॉ. नरेश मंगला ने कई सवाल उठाए थे। ये हैं सवाल...
सवाल 1 : डॉ. दीप्ति के साथ घटना शाम तकरीबन छह बजे हुई। पुलिस ने दूसरे दिन फ्लैट का मुआयना क्यों किया?
सवाल 2 : कमरे में जब स्टूल या कुर्सी नहीं थी तो सुसाइड कैसे कर लिया गया? पुलिस घटना को आत्महत्या कैसे मान रही?
सवाल 3 : आठ साक्ष्य बरामद किए, लेकिन सील किए नौ साक्ष्य। क्यों किया ऐसा?
सवाल 4 : पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद करने का दावा किया। इसमें हिंदी में हस्ताक्षर थे। डॉ. दीप्ति हिंदी में हस्ताक्षर क्यों करेंगी?
सवाल 5 : पुलिस ने घर में मौजूद दो नौकरानी से ही पूछताछ की। जबकि घर में तीन नौकरानी हैं। तीसरी नौकरानी से पूछताछ क्यों नहीं की?
सवाल 6 : डॉ. दीप्ति की गर्दन पर आधा इंच चौड़ा निशान कैसे बनेगा? जबकि पुलिस सुसाइड दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर करने का दावा कर रही है।