फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

Sun, 02 Dec 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 10
divyang scholarship program - फोटो : अमर उजाला
हाथों में छात्रवृत्ति का चेक आते ही दिव्यांग मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मन में नई ऊर्जा का संचार जो हुआ था। नया विश्वास मिला तो बोले, अब मंजिल तक  पहुंचने में कोई बाधा नहीं आएगी, ऐसा लग रहा है कि सपने सच करने के लिए पंख मिल गए हैं। 
विज्ञापन

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

2 of 10
Dorilal Agarwal National Medieval Divyaing Scholarship program - फोटो : अमर उजाला
मौका था स्वर्गीय श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह का। आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में रविवार को आयोजित इस समारोह में 16 राज्यों के 134 जनपद से आए 139 मेधावी दिव्यांगों को 22 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

3 of 10
मुख्य अतिथि सत्यदेव पचौरी को सम्मानित करते अध्यक्ष, कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज - फोटो : अमर उजाला
यह आयोजन विकलांग सहायता संस्था, मथुरा की आगरा शाखा ने अमर उजाला फाउंडेशन के विशेष सहयोग से किया। समारोह में मुख्य अतिथि सत्यदेव पचौरी को अध्यक्ष, कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज ने सम्मानित किया।

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

4 of 10
guru sharnanand maharaj ji - फोटो : अमर उजाला
समारोह के अध्यक्ष, कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने मन में हीनभावना कभी मत आने दें और अपने सामर्थ्य को सीमित न समझें। प्रभु की कृपा से ही वह आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

5 of 10
minister satyadev pachori - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि प्रदेश के खादी, ग्रामोद्योग एवं लघु उद्योगमंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि उन्होंने अपनी 50 वर्ष की राजनीति में दिव्यांगों के लिए इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं देखा। दिव्यांग इतना आगे बढ़ रहे हैं कि आईआईटी में पढ़ाई कर रहे हैं। यह देश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

6 of 10
students - फोटो : अमर उजाला
विकलांग सहायता संस्था, आगरा शाखा के अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव प्रेमचंद्र जैन ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

7 of 10
डॉ एमसी गुप्ता को सम्मानित करते कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज - फोटो : अमर उजाला
समारोह में संस्था की भी सीडी दिखाई गई। समारोह में दानदाताओं का सम्मान भी किया गया। बड़ी संख्या में लोग आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन देव कुमार शर्मा और डा. मुनीश्वर गुप्ता ने किया।

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

8 of 10
व्यवसायी रंजना बंसल को सम्मानित करते कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में स्वर्गीय श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह में व्यवसायी रंजना बंसल को सम्मानित करते अध्यक्ष, कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज। 

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

9 of 10
व्यवसायी पूरन डाबर को सम्मानित करते मुख्य अतिथि लघु उघोग एवं खाघ मंत्री सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में स्वर्गीय श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह में व्यवसायी पूरन डाबर को सम्मानित करते मुख्य अतिथि लघु उघोग एवं खाघ मंत्री सत्यदेव पचौरी।
विज्ञापन

तस्वीरें: डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख

10 of 10
Dorilal Agarwal National Medieval Divyaing Scholarship program - फोटो : अमर उजाला
स्वर्गीय श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह में प्यानो बजाता दिव्यांग अंकुर राज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें