फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप का दौराः एयरपोर्ट से ताजमहल तक दिखेगा सबकुछ एक जैसा, जयपुर की तर्ज पर रंगा बाजार

Thu, 20 Feb 2020 03:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एक जैसे रंग की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल देखने आ रहे हैं। इसके लिए शहर को चमकाने का कार्य किया जा रहा है। एक जैसे रंग की दुकानें... एक ही आकार के एक जैसे बोर्ड और चौड़ी सड़क ... जयपुर के जौहरी बाजार की ये खूबियां दो दिन बाद खेरिया बाजार में भी नजर आएंगी। प्रशासन ने अपने खर्च से दुकानों के बोर्ड बदलवा दिए हैं। सभी बोर्ड कत्थई रंग के हैं। इन पर सफेद रंग से नाम लिखे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दुकानों पर पीले और क्रीम रंग करवाए गए - फोटो : अमर उजाला
दुकानों पर पीले और क्रीम रंग करवाए गए हैं। यहां खंभे, डिवाइडर को भी रंग बिरंगा कर दिया गया है। खेरिया एयरपोर्ट से निकलने बाद ट्रंप की पहली नजर इन दुकानों पर ही पड़ेगी। खेरिया एयरपोर्ट का गेट कत्थई रंग का है। इसी रंग में पूरा बाजार रंगा गया है। अतिक्रमण पहले ही हटवा दिया गया था। दुकानदारों के साथ मीटिंग करके उन्हें समझा दिया गया है कि 24 तक कोई सामान सड़क पर न रखें।
विज्ञापन

3 of 5
स्लीपर और खंभों तक पर रंग रोगन करवा दिया गया - फोटो : अमर उजाला
ईदगाह ओवरब्रिज से नजर आ रहे रेलवे ट्रैक के स्लीपर और खंभों तक पर रंग रोगन करवा दिया गया ताकि ट्रंप की नजर उस ओर पड़े तो सब रंगबिरंगा नजर आए। दोनों ओर 500 मीटर ट्रैक से कूड़ा हटवाकर सफाई करवाई गई है। 24 की सुबह इस पर पानी का छिड़काव भी किया जाएगा, ताकि धूल न उड़े।

4 of 5
एमजी रोड पर काम करते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने जैसी तिरंगा लाइटें एमजी रोड पर लगवा रखी हैं, वैसी ही खेरिया, अजीत नगर और ईदगाह में लगाई गई हैं। रात में ये जगमग करेंगी तो नजारा बेहद खूबसूबरत होगा। पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन पौधों पर पानी सिर्फ छिड़का नहीं जाएगा। पत्तियों को धोया भी जाएगा, ताकि धूल जरा भी न रहे। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने मजदूरों को निर्देश दिए हैं। उनसे कहा है कि अगर किसी पौधे में पत्तियां
कम हैं, तो उसे बदल दिया जाए। ताज के पास पौधे बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रंप की सुरक्षा टीम - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी और भारतीय खुफिया एजेंसियों के जासूस पूरे शहर में फैल गए हैं। कई जगह स्पाई कैमरे भी लगाए गए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी का एक दल सोमवार की रात आगरा आया था। यह वापस नहीं गया है। दिल्ली से भी खुफिया एजेंसियों की टीमें आई थीं। यह भी शहर में ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें