फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump Visit India: रॉयल गेट से पहली झलक पाते ही बोले ट्रंप- वाह ताज...!

Tue, 25 Feb 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। संगमरमरी स्मारक की पहली झलक पाते ही ट्रंप-मेलानिया उसकी खूबसूरती के मुरीद हो गए। ट्रंप ने ताजमहल को भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता व समृद्ध संस्कृति की पहचान बताया। बिजिटर बुक पर लिखा- थैंक्यू इंडिया। 
विज्ञापन

2 of 6
ट्रंप का भव्य स्वागत - फोटो : Ani
तय समय से आधा घंटे पहले आगरा की जमीं पर एयरफोर्स वन विमान से उतरे ट्रंप-मेलानिया का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप के स्वागत के लिए ताजमहल को गुलों से सजाया गया। संगमरमर की यह खूबसूरत स्मारक सज-धजकर और हसीन हो गई, जिसे देखकर ट्रंप और मेलानिया मंत्रमुग्ध हो गए। 

4 of 6
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया - फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप ने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल हम सभी को इंस्पायर करता है। यह विविधता दर्शाने वाली भारतीय संस्कृति की अंतहीन धरोहर है। 
विज्ञापन

5 of 6
इवांका और जैरेड ने किया ताजमहल का दीदार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद भी थे। इवांका और जैरेड ने ताजमहल का दीदार साथ किया और उन्होंने जमकर फोटो खिंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रज के कलाकार - फोटो : Amar Ujala
ट्रंप के रास्ते के 21 चौराहों पर मंच बनाए गए। प्रत्येक पर कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरे। ताजमहल के पास भी खास तैयारी की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें