फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर हत्याकांड: योगिता की पोस्टर्माटम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, शव पर ये सब देख डॉक्टरों का पैनल भी हैरान

Fri, 21 Aug 2020 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Doctor yogita murder - फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार दोपहर को किया गया। इसमें पता चला कि योगिता को तीन गोलियां मारी गईं थीं। एक सिर में मारी थी और दो छाती में। सिर में गोली पार नहीं हुई थी। शव पर एक ही तरफ गोली का निशान होने पर पोस्टमार्टम बीच में रोककर एक्सरे कराया गया। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। 
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। शव से तीनों गोलियां बरामद हो गईं। फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौजूद रहे। इसमें चौंकाने वाली बात यही रही कि गोलियां तीन मिलीं। एसएसपी ने बताया कि विवेक ने चाकू से वार करने की बात भी बताई थी, लेकिन न तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई न ही जांच में।
 
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. योगिता के परिजन गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
हत्या, अपहरण, एससी-एसटी एक्ट का केस
पुलिस ने विवेक तिवारी पर हत्या, अपहरण, शव छिपाने की धाराएं और एससी एसटी-एक्ट लगाया है। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि उस पर आर्म्स एक्ट भी लगाया जा सकता है। उसने हत्या गोली मारकर की। आरोपी विवेक तिवारी से हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर अभी नहीं मिला है। न ही खून से सने उसके कपड़े मिले हैं। इनके लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी।
 

4 of 5
योगिता के परिजन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के हैं योगिता के पिता, आगरा से किया था बीएड 
योगिता के पिता मूल रूप से फिरोजाबाद के हैं। उनकी पढ़ाई फिरोजाबाद से हुई। उन्होंने आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान से बीएड किया। फिरोजाबाद में एक स्कूल में टीचर हो गए। बाद में नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य होने पर उनकी तैनाती उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
वहां से मुजफ्फरनगर और फिर नोएडा के दादरी में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य रहे। प्रमोशन होने पर लखनऊ में नवोदय विद्यालय समिति में असिस्टेंट कमिश्नर हो गए। इसके बाद दिल्ली में बस गए। फिलहाल राजस्थान के उदयपुर में डिप्टी कमिश्नर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें