फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ गया 'सिंदूर', शादी के सात दिन बाद डॉक्टर पति ने दी जान

Wed, 19 Dec 2018 12:46 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
doctor marriage pic
दुल्हन के हाथों से मेहंदी का रंग अभी उतरा भी नहीं था, उससे पहले उसका सुहाग उजड़ गया। आगरा के मारुति एस्टेट स्थित राधिका विहार में मंगलवार दोपहर डॉक्टर नवलकांत सिंह ने घर में ही आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। उनकी सात दिन पहले ही 11 दिसंबर को शादी हुई थी। घटना से हर कोई हैरान रह गया जबकि वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

2 of 6
doctor with wife
नवलकांत पुत्र छत्रपाल सिंह ने पिछले साल ही एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। उनकी जॉब लग गई थी। संविदा पर दहतौरा पीएचसी पर तैनात थे। कुछ दिन पहले ही नवलकांत ने पीजी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी। उनकी शादी जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट महेश बघेल की बेटी ज्योति से हुई थी। घर में शादी की खुशियां अभी मनाई जा रही थीं, लेकिन डॉक्टर की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

3 of 6
mother crying
ज्योति ने नवलकांत को मृत अवस्था में देखा तो वो बेहोश हो गई। होश आया तो बिलखकर रोने लगी। उसका हाल बेहाल हो गया। लोग कह रहे थे कि हे भगवान, यह क्या हो गया। ज्योति के मायके से भी लोग पहुंच गए। सभी की आंखों से आंसू गिर रहे थे। सात दिन पहले की ही तो बात थी। क्या खुशी का नजारा था। ज्योति और नवल की शादी में सभी खुश थे।

4 of 6
couple
नवलकांत भी यही कह रहे थे कि बहुत अच्छी पत्नी मिली है। उनके परिवार के लोग भी प्रसन्न थे। ज्योति के परिवार की खुशी का भी ठिकाना नहीं था। डॉक्टर दामाद जो मिला था। दोनों घरों में खुशियां छाई थी। अब मातम पसरा है। ज्योति के हाथों की मेहंदी का रंग अभी तक  फीका नहीं पड़ा है और सिंदूर छिन गया।
विज्ञापन

5 of 6
couple
आत्महत्या से कुछ देर पहले नवलकांत घर के पास में ही स्थित पार्क में झूला झूल रहे थे। पिता के पैर छूकर दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में गए। वहां पत्नी ज्योति से कहा कि तुम्हें मां ने बुलाया है। पत्नी के नीचे जाते ही फंदा लगाया और उस पर लटक गए।परिजन उन्हें लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
a
राधिका विहार के लोगों का कहना है कि वे डॉक्टर नवलकांत के सुसाइड से स्तब्ध हैं। नवलकांत कह रहे थे कि वह शादी से बेहद खुश हैं, फिर ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने जान दे दी। पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारण का कुछ पता नहीं चला है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें