सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था और श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा। आगरा प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। वहीं राजेश्वर महादेव मंदिर मेला में भारी भीड़़ उमड़ी है। यहां शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्र से हजारों शिव भक्त पहुंचे हैं। मथुरा और फिरोजाबाद के शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान मंदिर परिसर शिव शंभू के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन
2 of 5
राजेश्वर महादेव मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही शिव भक्तों की लंबी लंबी कतार देखने को मिली। यहां शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्र से हजारों शिव भक्त पहुंचे। उन्होंने पहले जलाभिषेक किया। इसके बाद सावन मेले का लुत्फ उठाया। राजेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास करीब 850 से 900 वर्ष पुराना बताया जाता है। मान्यता है कि बाबा के धाम में माथा टेकने वालों की मुरादें जरूर पूरी होती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
राजेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
राजेश्वर महादेव मंदिर के अलावा कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव और मनकामेश्वर महादेव मंदिरों में भी भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। कासगंज के सोरों और लहराघाट से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने शिव का जलाभिषेक किया। वहीं प्रमुख मंदिरों में भीड़ के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं यातायात भी परिवर्तित किया गया है।
4 of 5
मथुरा के भूतेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कान्हा नगरी मथुरा में भूतेश्वर, कामेश्वर, चकलेश्वर एवं गोपेश्वर मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि विधान से अपने आराध्य का जलाभिषेक किया। मथुरा के ये चार ऐसे शिव मंदिर हैं, जिन्हें ब्रज का कोतवाल कहा जाता है। वहीं तीर्थनगरी सोरों के शिव मंदिर भी भोलेनाथ के जय जयकार से गूंजते रहे।
फिरोजाबाद के प्राचीन शिव मंदिरों में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भगवान शिव की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।