फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था की अद्भुत तस्वीरें: वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में ठाकुरजी ने किया नौका विहार, दिव्य दर्शन को उमड़े भक्त

Wed, 23 Mar 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
इस्कॉन मंदिर में नौका विहार उत्सव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन धाम की बात ही निराली है। तीर्थनगरी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिरों में आस्था के विविध रूप देखकर भाव-विभोर होते हैं। कहीं फूल बंगला सजाया जाता है तो कहीं ठाकुरजी को नौका विहार कराया जाता है। इसी क्रम में बुधवार शाम को श्रीकृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर में ठाकुरजी को नौका विहार कराया गया। इस दिव्य और मनोहारी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में नौका विहार को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस्कॉन मंदिर में नौका विहार उत्सव - फोटो : अमर उजाला
दिव्य मनोरथ में सुबह इस्कॉन मंदिर के आंगन में तीन से चार फीट तक पानी भरकर प्रतीकात्मक यमुना का स्वरूप दिया गया। प्रतीकात्मक यमुना में गुलाब, गेंदा, गुल्दावरी, चमेली, मोगरा, आर्किड आदि के फूलों की पंखुड़ियों सहित सुगंधित द्रव्य डाले गए। 
विज्ञापन

3 of 5
इस्कॉन मंदिर में नौका विहार उत्सव - फोटो : अमर उजाला
फूलों से सुज्जजित नौका रूपी कुंज महल में ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को विराजमान कराया गया और कुंज महल को प्रतीकात्मक यमुना में नौका विहार करने को लाया गया। 

4 of 5
इस्कॉन मंदिर में नौका विहार उत्सव - फोटो : अमर उजाला
वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को नौका विहार कराया गया। इस दौरान मंदिर की छत से फूलों की वर्षा हुई। संपूर्ण मंदिर प्रांगण जय-जयकार से गूंज उठा। मंदिर परिसर में रंगोली भी बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठाकुरजी को कराया नौका विहार - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन का इस्कॉन मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को समर्पित है। यही कारण है कि इस मंदिर को कृष्ण बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें